कुंदन कुमार, पटना। बिहार के बक्सर से शिक्षक और शिष्या के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां दो शिक्षकों ने 12 छात्राओं के साथ कई महीने तक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। पूरा मामला डुमराव स्थित मध्य विद्यालय का बताया जा रहा है।

दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो

शिक्षकों पर आरोप है कि 12 नाबालिक छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया उनका अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल भी कर दिया। मामला उजागर होने पर सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उग्र ग्रामीणों ने दोनों आरोपित शिक्षकों की जमकर पिटाई की है। घटना पर संज्ञान लेकर जिला शिक्षा विभाग में तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

नाराज ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

बुधवार की देर रात तक बड़ी संख्या में ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने भी पहुंचे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों ने आवेदन दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है। खबर के अनुसार बताया जाता है कि पहले दोनों शिक्षक कुछ नाबालिग छात्रों को प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाते थे इसके बाद दुष्कर्म का वीडियो बना कर, उन्हें ब्लैकमेल भी करते थे। कहा यह भी जा रहा है कि वह ब्लैकमेल के दौरान छात्राओं से यह कहते थे कि अपनी सहेली को भी ले आओ।

एक शिक्षक का ऑडियो हो रहा वायरल

घटना के संबंध में एक शिक्षक का ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक शराब के नशे में लग रहा है। खबर लिखे जाने तक इन दोनों शिक्षकों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों शिक्षक फरार हैं। लेकिन बक्सर के डीएसपी समीर कुमार सिंह कह रहे हैं कि मामले की जानकारी मिली है। इसकी जांच करवाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमारी टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

कार्रवाई के नाम पर हो रही खानापूर्ती

इस घटना में सबसे शर्मशार करने वाली बात यह है कि लगातार वीडियो वायरल होता रहा ना ही शिक्षा विभाग न हीं पुलिस और प्रशासनिक महकमे ने मिलकर कार्रवाई की। शर्मनाक हरकत का वीडियो कई दिनों से पूरे इलाके में वायरल था। इसके बाद भी पुलिस वाले या जिम्मेदार अधिकारियों ने इसका समय पर संज्ञान नहीं लिया।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने डीईओ को रिपोर्ट भेज कर खानापूर्ति कर दी। दोनों शिक्षकों को सस्पेंड कर अपना पल्ला झाड़ लिया गया, जबकि इसकी शिकायत थाना में नहीं की गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने जब थाना का घेराव किया उसके बाद प्राथमिक दर्ज की गई है। दोनों शिक्षक फरार बताए जा रहे हैं। ऐसे में अब देखने वाली बात यह है कि इस मामले में पुलिस आगे क्या कुछ करती है?

ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: स्वरा भास्कर के खिलाफ पटना में प्रदर्शन, समीक्षा बैठक, BJP का सहयोग कार्यक्रम