कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

जदयू कार्यालय में आज गुरुवार (3, सितंबर 2026) को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में आम लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के सामने रख सकेंगे। कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है। इस जनसुनवाई में राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे, जो लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे। पार्टी का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि स्थानीय स्तर पर उठने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

भाजपा कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम का आयोजन

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज गुरुवार को सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा। सहयोग कार्यक्रम में आज बीजेपी से मंत्री मौजूद रहेंगे, जो कार्यालय में आए जनता की समस्याओं को सुन उनका निपटारा करने का काम करेंगे। वहीं, विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देंगे।

स्वरा भास्कर के खिलाफ पटना में प्रदर्शन आज

अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा हालही में फिल्म ‘पद्मावत’ में दिए गए जौहर पर सवाल उठाने को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है, जिसके विरोध में आज गुरुवार को विभिन्न संगठन के लोग राजधानी पटना की सड़कों पर उतरकर विरोध जताएंगे। यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। दरअसल स्वरा भास्कर ने एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म ‘पद्मावत’ के अंत में दिखाए गए जौहर के दृश्य के बारे में कहा था कि, इस तरह के दृश्यों का महिमामंडन करना गलत संदेश देता है और यदि कोई रेप सर्वाइवर (दुष्कर्म से बची महिला) इसे देखेगी, तो वह खुद को कायर महसूस कर सकती है। आलोचकों का आरोप है कि स्वरा ने रानी पद्मावती और जौहर करने वाली अन्य महिलाओं को ‘कायर’ कहा है, जिससे हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची है।

खान एवं भूतत्व विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

खान एवं भूतत्व विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी। मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षथा में यह समीक्षा बैठक होगी, जिसमें विभाग से जुड़े विभिन्न योजनाओं, खनन कार्यों की प्रगति, राजस्व वसूली, अवैध खनन पर नियंत्रण तथा लंबित मामलों की स्थिति पर विस्तार से समीक्षा की जाएगी। बैठक में विभागीय अधिकारी, संबंधित जिला पदाधिकारी और अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान चल रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी भी किए जा सकते हैं।

कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (सदाकत आश्रम) में आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। इस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे और मीडिया को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का समय दोपहर 2 बजे निर्धारित किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान राजेश राम मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम, बढ़ती मंहगाई और अपराध समेत अन्य मुद्दों को लेकर अपनी बात सामने रख सकते हैं। इसके साथ ही वे पार्टी की भविष्य, विस्तार और रणनीतियों पर भी प्रकाश डाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें- होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार का खुलासा, 14 लोग हिरासत में