सोहराब आलम, मोतिहारी। सराकर द्वारा ‘मेडल लाओ नौकरी पाओ’ का असर इस कदर दिख रहा है कि अब पूर्वी भारत के खेलों में भी बिहार के बच्चे नेशनल लेवल पर अपने प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। आपको बता दें की बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने आज रविवार (10 मई) को मोतिहारी के खेल भवन में उन बच्चों को सम्मानित किया जो थांग-ता खेल में नेशनल लेवल पर खेल कर सिल्वर और गोल्ड मेडल ला चुके हैं।

नेशनल लेवल पर जीत चुके हैं कई पदक

यह खेल (थांग-ता) पूर्वी भारत के मणिपुर में विशेष प्रचलित है। लेकिन इस खेल में मोतिहारीं के खिलाडी हिस्सा लेकर जिले का नाम तो रौशन कर ही रहे हैं। साथ ही साथ महज तीन वर्षों में नेशनल में भी खेल कर कई पदक ला चुके हैं। अब ये खिलाड़ी इंटरनेशनल में भाग लेकर भारत का नाम रौशन करना चाहते हैं।

देखते ही बन रहा था खिलाड़ियों का उत्साह

सम्मान समारोह के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर देश का नाम रोशन करना है। वहीं अभिभावकों और कोच का मानना है कि सरकार की खेल नीति और खिलाड़ियों को मिल रहे प्रोत्साहन का सकारात्मक असर अब मैदान में साफ नजर आने लगा है।

विधायक प्रमोद कुमार ने बढ़ाया हौसला

विधायक प्रमोद कुमार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बिहार के बच्चे अब किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं। सही मार्गदर्शन, बेहतर प्रशिक्षण और मेहनत के दम पर वे राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें- पुलिस की बैरिकेडिंग देख बौखलाया शराब तस्कर, ASI को मारी टक्कर, डॉक्टर ने अगले 72 घंटे बताया अहम