सोहराब आलम, मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस से बचने की कोशिश में एक शराब तस्कर ने अपनी बाइक से ड्यूटी पर तैनात एएसआई को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
भागने के चक्कर में मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, डुमरियाघाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक से शराब की खेप लेकर गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार जैसे ही पुलिस के करीब पहुंचा, उसने जांच से बचने के लिए अपने बाइक की रफ्तार तेज कर दी और भागने लगा।
पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने तत्काल उसका पीछा शुरू किया और थाना क्षेत्र के पहल चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर उसे रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान बाइक सवार तस्कर ने एएसआई मनीष कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एएसआई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीछा कर रही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
घायल ASI की हालत स्थिर
वहीं घायल एएसआई मनीष कुमार को आनन-फानन में मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम, मणि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, एएसआई को सिर में गंभीर चोटें आई हैं तथा कान और मुंह से भी खून निकला है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अगले 72 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं, उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी पुलिस
इधर, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। आरोपी तस्कर की पहचान, शराब की खेप कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी, इसके साथ ही इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले 4 साइबर ठग गिरफ्तार, इस तरह लोगों बनाते थे अपना शिकार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

