BJP Organisation Major Changes: भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) ने गुरुवार को राष्ट्रीय सह महामंत्री और प्रदेश महामंत्री की नियुक्ति की है। शिवप्रकाश, सौदान सिंह और सतीश धौंड को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। शिवप्रकाश को आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गोवा के साथ छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) और कर्मवारी को छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। जबकि सौदान सिंह को बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया है। वहीं सतीश धौंड को 4 राज्य गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र का प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुग की ओर से जारी परिपत्र में राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन), संगठकों, प्रदेश महामंत्रियों (संगठन) और प्रदेश सह महामंत्रियों (संगठन) को अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
बीजेपी की ओर से जारी पत्र के मुताबिक संगठक वी. सतीश को एससी/एसटी मोर्चा और संसदीय कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है. उनका केंद्र दिल्ली रहेगा। वहीं, संगठक नागेंद्र को वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है और उनका केंद्र भी दिल्ली रहेगा। प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय जामवाल को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई है। उनका केंद्र मुंबई रहेगा. प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) सतीश धोंड को महाराष्ट्र के साथ गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें महाराष्ट्र में जनजाति संपर्क की जिम्मेदारी भी दी गई है। उनका केंद्र नागपुर रहेगा।
पश्चिम बंगाल तक बदली जिम्मेदारियां
फणीन्द्रनाथ शर्मा को उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। उनका केंद्र देहरादून रहेगा. पवन राणा को दिल्ली और हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है। उनका केंद्र दिल्ली रहेगा। कर्मवीर को छत्तीसगढ़ और चन्द्रशेखर को मध्य प्रदेश का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। इनके केंद्र रायपुर और भोपाल रहेंगे। मानस मोहंती को ओडिशा की जिम्मेदारी दी गई है। उनका केंद्र भुवनेश्वर रहेगा। धर्मपाल को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। उनका केंद्र लखनऊ रहेगा।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


