Samay Raina India’s Got Latent-2 Show Controversy: यूट्यूबर और स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर विवादों में घिर गया है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के हालिया एपिसोड में गंदी बात (यौन संकेतों वाली) कहने का मामला सामने आया है। गंदी बात कहने पर शो के पैनलिस्ट में शामिल मुकेश छाबड़ा (mukesh chhabra) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में मामले की जांच की मांग की गई है। साथ ही नेटफ्लिक्स इंडिया (Netflix India) की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।
ये शिकायत अनुराग श्रीवास्तव ने दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने 22 सितंबर 2026 की शाम मुंबई के एक होटल के कमरे में लैपटॉप पर नेटफ्लिक्स देखते समय यह लेटेस्ट एपिसोड देखा। शो के लेटेस्ट एपिसोड में मुकेश छाबड़ा ने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया।
शिकायत के मुताबिक छाबड़ा को कहते हुए सुना गया- मेरे आराम नगर में आओ, **… श्रीवास्तव ने इस टिप्पणी को “बेहद अनुचित, आपत्तिजनक और यौन संकेतों वाली” बताया है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। साथ ही कहा कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए। शिकायत में यह भी साफ तौर पर कहा गया है कि मामले के कई पहलुओं की अभी पुष्टि होनी बाकी है। इसमें बयान की वास्तविकता, आवाज और व्यक्ति की पहचान, पूरी बातचीत का संदर्भ और सही टाइमस्टैम्प शामिल हैं। बता दें कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के इस लेटेस्ट एपिसोड में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भुवन बाम, मुकेश छाबड़ा और स्टैंड-अप कॉमेडियन कौस्तुभ अग्रवाल बतौर पैनलिस्ट शामिल हुए थे।
शिकायत में जांच की मांग
इसके अलावा शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में नेटफ्लिक्स इंडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। शिकायतकर्ता ने पूछा है कि प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने से पहले कंटेंट की समीक्षा और मंजूरी किस तरह दी गई। उन्होंने नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट प्रमुख मोनिका शेरगिल की भूमिका की भी जांच करने का अनुरोध किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अगर टिप्पणी सही साबित होती है, तो इससे दर्शकों की गरिमा और बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े सवाल उठ सकते हैं। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं।
पहले भी विवादों में रहा है शो
बता दें कि समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट शो हमेशा विवादों में रहा है। इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में कश्मीरी पंडितों और बिहारियों को लेकर विवादित टिप्पणी की गई थी। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का एपिसोड 5, 28 अगस्त को स्ट्रीम हुआ। इसमें कॉमेडियन शैरन वर्मा भी पैनल का हिस्सा थीं। रोस्टिंग के दौरान समय रैना ने शैरन के बिहार से होने को लेकर कथित तौर पर टिप्पणी की। इसके जवाब में शैरन ने समय के कश्मीरी पंडित होने का संदर्भ देते हुए कहा कि उन्होंने कम से कम अपना राज्य अपनी मर्जी से छोड़ा।दोनों के बीच हुई बातचीत के कुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल थे।
पहले सीजन में भी विवाद
इससे पहले समय रैना के शो का पहला सीजन भी कई बार विवादों में आया था। भद्दे या फूहड़ जोक और तंजानियाई छात्र के खुलासे से यह शो विवादों के केंद्र बिंदु में रहा था। । शो में तंजानियाई छात्र (Tanzanian student) ने ऐसा खुलासा कर दिया था कि भारतीय भड़के उठे थे। शो में आए तंजानिया के एक छात्र ने बताया कि भारत में पढ़ाई के दौरान उसे भारत सरकार से छात्रवृत्ति (Scholarship) और हर महीने स्टाइपेंड मिलता है। जब उससे पूछा गया कि वह पैसे कैसे कमाता है, तो उसने कथित तौर पर कहा कि सरकार से मिलने वाले इसी वजीफे में से कुछ हिस्सा बचाकर वह तंजानिया में अपनी मां को भेज देता है। फिर क्या था, इसी बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया।
पोस्ट के सामने आते ही भारतीय करदाताओं का गुस्सा फूट पड़ा। नेहा पटेल और उनके समर्थन में आए लोगों ने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि एक तरफ भारत के लाखों छात्र IIT, AIIMS और दिल्ली यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की एक-एक सीट और किताबों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो फिर भारतीय टैक्सपेयर्स का पैसा विदेशी छात्रों को क्यों दिया जा रहा है?
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


