Rajasthan Petrol Diesel VAT: राजस्थान की राजनीति में इन दिनों वीआईपी दौरों और बयानों का दौर तेज है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बीकानेर दौरे की तैयारियों के बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ अचानक सोमवार को ट्रेन पकड़कर जयपुर से बीकानेर के लिए निकल पड़े।

सफर के दौरान जब उनकी ट्रेन कुछ देर के लिए सीकर रेलवे स्टेशन पर रुकी, इस दौरान मदन राठौड़ ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और सार्वजनिक परिवहन को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया। सीकर स्टेशन पर मीडिया से बातचीत में मदन राठौड़ ने आम लोगों से एक खास अपील की। उन्होंने कहा कि जहां भी ट्रेन या सरकारी बस की सुविधा उपलब्ध हो, वहां लोगों को अपनी गाड़ियों को छोड़कर सफर करना चाहिए।
राठौड़ ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता से लगातार पेट्रोल और डीजल की बचत करने को कह रहे हैं। वे सरकारी और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना चाहते हैं। बस इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए मैं अपने सभी पदाधिकारियों के साथ आज ट्रेन से बीकानेर जा रहा हूं।
दाम बढ़ने से बोझ तो बढ़ता है, लेकिन…
जब पत्रकारों ने मदन राठौड़ से देश में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों पर सीधा सवाल पूछा, तो उन्होंने साफ लहजे में अपनी बात रखी। राठौड़ ने माना कि ईंधन के दाम बढ़ने से आम जनता की जेब पर भार जरूर बढ़ता है।
लेकिन, इसके तुरंत बाद उन्होंने ग्लोबल आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि यह केवल भारत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया इस वक्त इससे जूझ रही है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका जैसे बड़े देशों में पेट्रोल और डीजल के दाम 40 से 56 फीसदी तक बढ़ चुके हैं, जबकि भारत में सरकार ने कीमतों को काफी काबू में रखा है।
कांग्रेस राज के टैक्स पर कसा तंज
मदन राठौड़ ने पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने हर तरह के हालात को संतुलित बनाकर रखा है। इसके उलट, राजस्थान की पिछली कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट (VAT) टैक्स को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया था, जिससे जनता पर टैक्स का बोझ भारी हो गया था।
स्टेशन पर स्वागत के दौरान पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी और बीजेपी जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ समेत भारी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार, इस वीआईपी मूवमेंट को लेकर सीकर स्टेशन के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
पढ़ें ये खबरें
- TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में विभागीय परीक्षा लागू करने कर रहे विचार
- ड्यूटी के दौरान बड़ा हादसा: आगरा-झांसी रेल खंड पर झेलम एक्सप्रेस ने ली रेलवे JE की जान, महकमे में मचा कोहराम
- गंजबासौदा के जयस्तंभ चौक पर किन्नरों का 2 घंटे हंगामा; दो ने खाई चूहामार दवाई, पुलिस बनी रही तमाशबीन
- ‘मुमताज’ ने ‘मनीष’ बनकर युवती को फंसाया, बीच सड़क पर धुनाई; VIDEO वायरल
- CG Teacher Transfer: बड़े पैमाने पर शिक्षकों का तबादला, आपसी सहमति से हुआ ट्रांसफर, देखें जंबो लिस्ट…

