BJP Received donations Rs 1400 Crore for Assembly Polls: देश की सबसे अमीर पार्टी बीजेपी पर चंदा दाता मेहरबान है। बीजीपी को झोली भर-भरकर चंदा दे रहे हैं। चंदा दाताओं ने पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनावों के दौरान बीजेपी 1400 करोड़ का चंदा दिया था। पार्टी को बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के दौरान कुल 1,472.8 करोड़ रुपये का चंदा मिला था। इसका खुलासा बीजेपी द्वारा चुनाव आयोग (election Commission) को दी गई जानकारी के बाद हुआ है।

चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के मुताबिक 6 मई, 2026 को चुनाव खत्म होने पर पार्टी का क्लोजिंग बैलेंस बढ़कर 7,627.2 करोड़ पहुंच गया। जबकि 15 मार्च, 2026 को यह 6,722.6 करोड़ रुपये था। इसमें बीजेपी के सेंट्रल हेडक्वार्टर और संबंधित राज्य की जिला इकाइयां भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों पर कुल 160 करोड़ रुपये खर्च किए। बीजेपी ने सबसे ज्यादा खर्च असम में किया, जो 96.3 करोड़ रुपये था। इसके बाद तमिलनाडु (51.6 करोड़ रुपये) और पुडुचेरी (11.9 करोड़ रुपये) का नंबर आता है। पार्टी के आम प्रचार पर लगभग 130.4 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि 29.6 करोड़ रुपये उम्मीदवारों के एकमुश्त भुगतान पर खर्च हुए। इन्हीं चुनावों के लिए पहले जारी किए गए अपने खर्च के ब्योरे में कांग्रेस ने कुल 248.6 करोड़ रुपये खर्च होने की जानकारी दी थी।

सबसे ज्यादा खर्च असम में
असम के लिए बीजेपी के चुनावी खर्च के ब्योरे के अनुसार, पार्टी ने आम प्रचार पर 76.7 करोड़ रुपये खर्च किए। जिसमें उसकी केंद्रीय इकाई द्वारा 23.1 करोड़ रुपये खर्च किए गए। उम्मीदवारों पर 19.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए। असम में स्टार प्रचारकों के यात्रा खर्च पर 27.3 करोड़ रुपये, विज्ञापनों पर 37 करोड़ रुपये, प्रचार सामग्री पर 8.9 करोड़ रुपये और राज्य इकाई द्वारा अन्य खर्चों पर 2.3 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

तमिलनाडु में कितना खर्च
तमिलनाडु में बीजेपी ने पार्टी के आम प्रचार के लिए कुल 44.5 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी थी। उम्मीदवारों पर 7 करोड़ रुपये और खर्च किए गए। उम्मीदवारों को कुल 19.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया और उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड को प्रकाशित करने पर 16.7 लाख रुपये खर्च किए गए।

पश्चिम बंगाल और केरल में खर्च के आंकड़े सार्वजनिक नहीं

पश्चिम बंगाल और केरल इन दो राज्यों के चुनावी खर्च के आंकड़े चुनाव आयोग ने अभी तक सार्वजनिक नहीं किए हैं। चुनाव आयोग कब तक इन दो राज्यों के आंकड़े जारी करेगा। इसकी भी जानकारी साझा नहीं की है।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m