Indian Railways: अगर आपने ट्रेन में अपना रिजर्वेशन कराया है या कहीं जाने के लिए सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। त्योहारी सीजन में इंडियन रेलवे मेगा ब्लॉक करने जा रही है। इससे आपको आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल सेंट्रल रेलवे (Central Railway Mega Blocks) 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक लेने जा रहा है। इस दौरान 42 ट्रेनें रद्द रहेंगी, 25 ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे। इसका असर लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ लोकल और डीईएमयू सेवाओं पर भी पड़ेगा।
रेलवे के मुताबिक इसका सबसे ज्यादा असर पुणे रेलवे लाइन पर देखने को मिलेगा। पुणे से खुलने या होकर गुजरने वाली ट्रेनें बड़ी संख्या में रद्द रहेंगी। इसका असर लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ पुणे की लोकल और डीईएमयू सेवाओं पर भी पड़ेगा। रेलवे के मुताबिक 42 ट्रेनें रद्द रहेंगी, 25 ट्रेनों का रूट बदला जाएगा। जबकि कई ट्रेनों को बीच के स्टेशनों से शुरू या खत्म किया जाएगा।
रेलवे के मुताबिक, हडपसर और घोरपड़ी के बीच तीसरी रेल लाइन को चालू करने के लिए यह मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान पुणे और हडपसर यार्ड में इंजीनियरिंग, सिग्नलिंग, टेलीकम्युनिकेशन और ओवरहेड इक्विपमेंट से जुड़े काम किए जाएंगे। काम के चलते कुछ रेल लाइनें उपलब्ध नहीं रहेंगी। लिहाजा इसलिए कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या रीशेड्यूल किया जाएगा। मेगा ब्लॉक के दौरान 25 ट्रेनों को उनके सामान्य रास्ते के बजाय दूसरे रूट से चलाया जाएगा। 12221 पुणे-हावड़ा 19 सितंबर और 3 अक्टूबर को डायवर्ट रूट से चलेगी। वहीं 12222 हावड़ा-पुणे 3 अक्टूबर को मनमाड-इगतपुरी-कल्याण-पनवेल-कर्जत-लोनावला होते हुए पुणे पहुंचेगी। 22159 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल 19 से 23 सितंबर और 4 अक्टूबर को कल्याण-इगतपुरी-मनमाड-दौंड रूट से चलेगी। 11028 सतारा-दादर 3 अक्टूबर को सतारा-जेजुरी-पुणे-लोणावला रूट से जाएगी। यह ट्रेन सतारा से रात 10.30 बजे रवाना होगी।
ये 42 ट्रेनें रहेंगी रद्द
इस मेगा ब्लॉक के दौरान 42 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। 12169 पुणे-सोलापुर और 12170 सोलापुर-पुणे ट्रेनें 19 से 23 सितंबर और 3-4 अक्टूबर को रद्द रहेंगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर- 12116, 12115, 12114, 12113, 11041 और 11042 भी तय तारीखों पर रद्द रहेंगी। 4 अक्टूबर को 22105, 22106, 11007, 11008, 11029, 11030, 12127, 12128, 12157, 12158, 11423 और 11424 समेत कई ट्रेनें नहीं चलेंगी।
लोकल और DEMU पर भी असर
मेगा ब्लॉक का असर पुणे-दौंड और पुणे-लोनावला के यात्रियों पर भी पड़ेगा। 71407 और 71408 पुणे-दौंड डीईएमयू 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा 71411, 71412, 71404, 71405, 71401, 71402, 71413, 71419 और 71420 अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। पुणे-लोनावला की 99812, 99818, 99813, 99820 और 99821 सबअर्बन सेवाएं 4 अक्टूबर को रद्द रहेंगी। जबकि 71441 और 71442 अहमदनगर-बीड़ डीईएमयू 5 अक्टूबर को नहीं चलेंगी।
यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस करें चेक
अगर आप पुणे, हडपसर, दौंड, लोणावला या आसपास के इलाकों से ट्रेन पकड़ने वाले हैं, तो इस दौरान स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें। सिर्फ ट्रेन नंबर देखकर स्टेशन के लिए न निकलें, क्योंकि आपकी ट्रेन रद्द हो सकती है, उसका रूट बदला हो सकता है या वह किसी दूसरे स्टेशन से चल सकती है। रेलवे ने यात्रियों से Indian Railway Enquiry Portal या NTES ऐप पर अपनी ट्रेन का लेटेस्ट रनिंग स्टेटस और बदली हुई टाइमिंग चेक करने की सलाह दी है।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



