US Destroys 5 Iranian Oil Tankers: अमेरिका और ईरान (US-Iran War) के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरान की सेना ईरान रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स यानी आईआरजीसी (IRGC) ने ने अमेरिकी नौसेना (us Navy) के युद्धपोत को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की। इसके बाद अमेरिका ने पांच ईरानी तेल टैंकर तबाह कर दिए। इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने की ओर 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हालांकि जॉर्डन ने 18 मिसाइल को आसमान में ही मार गिराया।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की ओर से अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को बैलिस्टिक मिसाइलों से दो बार निशाना बनाने की कोशिश की। इलके बाद अमेरिकी सेना ये यह कार्रवाई की।
अमेरिकी सेना के अनुसार अमेरिकी युद्धपोत ने ईरान की दोनों मिसाइल हमलों की कोशिशों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया और इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए ओमान की खाड़ी में IRGC से जुड़े 4 कच्चे तेल के टैंकरों को नष्ट कर दिया। इनमें M/T Kaviz, M/T Charminar, M/T Horizon 1 और M/T Riesco शामिल हैं। इसके अलावा M/T Derya को खार्ग द्वीप के पास निशाना बनाया। CENTCOM ने दावा किया कि ईरान इन तेल टैंकरों का इस्तेमाल अरबों डॉलर के एक गुप्त नेटवर्क के हिस्से के तौर पर करता रहा है। अमेरिकी कमांड के अनुसार, इस नेटवर्क से मिलने वाला पैसा IRGC और उसके क्षेत्रीय सहयोगी संगठनों को आर्थिक मदद पहुंचाता है।
ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी जहाजों को भी धमकाया
अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने कुवैत और बहरीन के बंदरगाहों के पास मौजूद कुछ तेल टैंकरों को चेतावनी दी है। ईरान के IRGC ने कहा है कि इन जहाजों के चालक दल तुरंत जहाज खाली कर दें। ईरान ने साफ कहा है कि अगर ये जहाज अमेरिकी पक्ष से जुड़े हैं, तो उन्हें निशाना बनाया जा सकता है।
रूबियो की चेतावनी- अमेरिकी जहाज पर हमला किया तो टैंकर खोएगा ईरान
इधर कोलंबिया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ईरान को खुले तौर पर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नौसैनिक जहाजों पर हमले की कोशिश का जवाब दिया जाएगा। अमेरिका की ओर से इस तरह की कार्रवाई आगे भी देखने को मिल सकती है।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



