Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (8 सितंबर 2026) की खबरों में नॉनवेज न खाने के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री पर FIR दर्ज; पीएम मोदी बोले- भारत पर दुनिया का बढ़ रहा भरोसा; UN ने अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को भारत से बाहर दिखाया; जर्मनी में कट्टर दक्षिणपंथी पार्टी की सरकार बनी प्रमुख रहा।

1. नॉनवेज न खाने के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री पर FIR दर्ज
बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री की दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन छोड़ने की कथित अपील को लेकर पश्चिम बंगाल में विवाद बढ़ गया है। दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस कमेटी ने उनके खिलाफ भवानीपुर थाने में पुलिस शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

2. पीएम मोदी बोले- भारत पर दुनिया का बढ़ रहा भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुंबई में Global Fintech Fest (GFF) 2026 के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एग्ज़िबिटर्स और देश-विदेश से आए डेलीगेट्स से बातचीत की। पीएम मोदी ने भारत के तेज़ी से बढ़ते फिनटेक इकोसिस्टम, डिजिटल इनोवेशन और वैश्विक अर्थव्यवस्था के बीच भारत की मजबूती को रेखांकित किया।

3. UN ने अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को भारत से बाहर दिखाया
संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा जारी दुनिया के नए नक्शे को लेकर फिर विवाद छिड़ गया है। इस नक्शे में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को भारतीय और चीनी सीमा दावों के बीच अलग-अलग क्षेत्रों के रूप में दर्शाया गया है। अरुणाचल प्रदेश की नागालैंड से लगी सीमा को हटाकर असम और चीन से सटे एक स्वतंत्र राज्य के रूप में दर्शाया गया है। इस नए नक्शे के प्रस्ताव का भारत ने भी समर्थन किया था।

4. जर्मनी में कट्टर दक्षिणपंथी पार्टी की सरकार बनी
यूरोप में दक्षिणपंथी पार्टियों का धीरे-धीरे दबदबा बढ़ रहा है। पूर्वी जर्मनी के छोटे से राज्य सैक्सोनी-अनहाल्ट में रविवार को पहली बाद कट्टर दक्षिणपंथी पार्टी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (AfD) ने बड़ी जीत हासिल की। AfD के जीत की चर्चा सिर्फ जर्मनी तक सीमित नहीं रही। लंदन की डाउनिंग स्ट्रीट से लेकर पेरिस के एलिसी पैलेस तक इस नतीजे को लेकर चिंता जताई गई है। यूरोप में शायद पहली बार हुआ है जब किसी राज्य चुनाव के नतीजे को लोकतंत्र के भविष्य से इतना जोड़कर देखा गया है। इसकी वजह जर्मनी का इतिहास है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
SC ने शिक्षक भर्ती पर लगाई रोकः शिक्षक भर्ती से जुड़ी एक अहम याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए कैंडिडेट्स के पास योग्यता ना होने पर बतौर शिक्षक भर्ती होने पर रोक लगा दी है. एक जनहित याचिका पर नोटिस जारी करते सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि RTE, NCTE और UGC के नियमों के तहत निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं करने वाले उम्मीदवारों को स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय में शिक्षक के तौर पर नियुक्त नहीं किया जा सकता. (पूरी खबर पढ़े)
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे पुतिनः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS Summit 2026 में शामिल होने के लिए भारत दौरे पर आएंगे। नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। क्रेमलिन ने दोनों नेताओं की मुलाकात की पुष्टि की है। (पूरी खबर पढ़े)
तमिलनाडु विधानसभा में DMK विधायकों का बवालः मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के MISA यानी मेंटेनेंस ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट (MISA) और पूर्व एमके स्टालिन सरकार से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर तमिलनाडु विधानसभा में जमकर बवाल हुआ। तमिलनाडु सीएम विजय (Tamil Nadu CM Vijay) के बयान को विधानसभा रिकॉर्ड से हटाने की मांग को लेकर डीएमके विधायकों ने पहले विरोध जताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्पीकर के पोडियम को घेर लिया। स्थिति बिगड़ने पर स्पीकर JCD प्रभाकर ने मार्शलों को बुलाया। इसके बाद मार्शलों ने DMK विधायकों को सदन से बाहर निकाला। इसके बाद डीएमके एमएलए स्पीकर के चैंबर के बाहर धरने पर बैठ गए। (पूरी खबर पढ़े)
मां के अपमान पर तेलंगाना विधानसभा स्पीकर बिलख-बिलखकर रो पड़ेः मां के अपमान पर तेलंगाना विधानसभा स्पीकर गद्दाम प्रसाद कुमार कार्यवाही के दौरान ही बिलख-बिलखकर रो पड़े। यह पूरा वाकया तेलंगाना विधानसभा मानसून सत्र (Telangana Assembly monsoon session) के पहले दिन ही हुआ। स्पीकर गड्डम प्रसाद भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू आ गए और वह सदन में ही रो पड़े। (पूरी खबर पढ़े)
मां दुर्गा के 11 हाथः दुर्गा पूजा से पहले बंगाल सरकार के एक विज्ञापन पर सियासी बवाल मच गया है। विज्ञापन में मां दुर्गा को 11 हाथों के साथ दिखाने (Goddess Durga is depicted with 11 hands) पर विवाद बढ़ गया है। इसे लेकर TMC ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। हालांकि गलत विज्ञापन पर BJP ने मानी अपनी गलती स्वीकार कर ली है। हीं विज्ञापन को लेकर हंगामा मचने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने माफी मांगी है। (पूरी खबर पढ़े)
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



