Telangana Assembly Speaker Gaddam Prasad Crying Video: मां के अपमान पर तेलंगाना विधानसभा स्पीकर गद्दाम प्रसाद कुमार कार्यवाही के दौरान ही बिलख-बिलखकर रो पड़े। यह पूरा वाकया तेलंगाना विधानसभा मानसून सत्र (Telangana Assembly monsoon session) के पहले दिन ही हुआ। स्पीकर गड्डम प्रसाद भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू आ गए और वह सदन में ही रो पड़े। यह घटना तब हुई जब मंत्री सीताक्का ने MLC टाटा मधु द्वारा स्पीकर की दिवंगत मां के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा की। मामले में पुलिस ने BRS एमएलसी टी. मधुसूदन को गिरफ्तार कर लिया।
मामल को लेकर विधानसभा के अंदर से लेकर बाहर तक जमकर हंगामा हुआ। तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने इसे इतिहास का काला दिन बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक फार्महाउस में BRS विधायक दल की बैठक आयोजित की गई थी और आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व ने सदस्यों को विधानसभा भेजने से पहले उन्हें उकसाया था।
दरअसल तेलंगाना विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा गेट पर तनाव उस बढ़ गया, जब काले कपड़े पहने BRS विधायकों को अंदर जाने से रोके जाने पर सुरक्षाकर्मियों से बहस हुई। इसके बाद पुलिस ने KTR, हरीश राव और BRS के अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें स्थानीय पुलिस स्टेशनों में भेज दिया। प्रदर्शन के दौरान BRS एमएलसी टी. मधुसूदन ने तेलंगाना विधानसभा स्पीकर और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही। वहीं मधुसूदन ने आरोप से इनकार करते हुए कहा कि यदि उनकी किसी टिप्पणी को अध्यक्ष के खिलाफ माना गया है तो वह उसे वापस लेने को तैयार हैं।
सत्र की शुरुआत ही हंगामेदार रही
सत्र की शुरुआत ही हंगामेदार रही। BJP सदस्यों ने नारेबाजी की और रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22-A के तहत नागरिकों की निजी ज़मीनों को ‘निषेध सूची’ में शामिल करने के मुद्दे पर तुरंत बहस की मांग की। इस सूची में शामिल संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन और अन्य लेन-देन पर रोक होती है। स्पीकर कुमार की कार्यवाही जारी रखने की अपील के बावजूद BJP सदस्य नहीं माने। विधायी मामलों के मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। स्थगन के दौरान, विधानसभा के बाहर काफी हंगामा हुआ, जब पुलिस ने काली टी-शर्ट पहने BRS सदस्यों को रोक दिया।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



