मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुंबई में Global Fintech Fest (GFF) 2026 के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एग्ज़िबिटर्स और देश-विदेश से आए डेलीगेट्स से बातचीत की। पीएम मोदी ने भारत के तेज़ी से बढ़ते फिनटेक इकोसिस्टम, डिजिटल इनोवेशन और वैश्विक अर्थव्यवस्था के बीच भारत की मजबूती को रेखांकित किया।

‘आज यहां एक और हैट्रिक लगी है’

GFF 2026 में अपने लगातार तीसरे वर्ष की मौजूदगी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां एक और ‘हैट्रिक’ लगी है। उन्होंने कहा कि 2024 में तीसरी बार सरकार बनने के साथ एक हैट्रिक लगी थी और अब ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में लगातार तीसरे साल आने की हैट्रिक पूरी हुई है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह लगातार भागीदारी दिखाती है कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण में फिनटेक सेक्टर कितना महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि हर साल फेस्ट में पहले से अधिक युवा चेहरे, ऊर्जा और नई संभावनाएं दिखाई देती हैं।

7.8% GDP ग्रोथ से बढ़ा दुनिया का भरोसा

प्रधानमंत्री ने वैश्विक स्तर पर जारी टकराव और आर्थिक अनिश्चितता का जिक्र करते हुए कहा कि ऊर्जा और कमोडिटी की सप्लाई चेन पर दबाव बना हुआ है। ऐसे चुनौतीपूर्ण माहौल में भी भारत की अर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रही है, जो दुनिया में भारत के प्रति नया भरोसा पैदा करती है।

उन्होंने कहा कि यह बढ़ता भरोसा भारत की सॉवरेन रेटिंग में सुधार से भी दिखाई देता है। पीएम मोदी ने बताया कि हाल ही में जापान की एक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को ‘A’ कैटेगरी में अपग्रेड किया है।

गणेशोत्सव का भी किया जिक्र

फिनटेक की ऊर्जा के बीच पीएम मोदी ने मुंबई की सांस्कृतिक ऊर्जा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में महाराष्ट्र समेत पूरे देश में गणेशोत्सव शुरू होगा। उन्होंने गणपति बप्पा को नमन करते हुए GFF 2026 के सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m