Delhi Satya Niketan PG Building Collapse case: दिल्ली सत्य निकेतन PG बिल्डिंग गिरने का मामला सुप्रीम कोर्ट Supreme Court) पहुंच गया है। सत्य निकेतन में हुए हादसे पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त एमिकस क्यूरी और सीनियर वकील ने इस मामले पर कोर्ट में में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर हादसे की जानकारी दी। इसके बाद देश का शीर्ष न्यायालय मामले में सुनवाई के लिए राजी हो गई। आज दोपहर 2 बजे से मामले की सुनवाई हो सकती है। एमिकस क्यूरी सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग करेंगे।

बता दें कि 6 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी इमारत गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी छात्र है। जबकि हादसे में कई लोग घायल है। हादसे के आप-पास वाली कई इमारतों के भी गिरने की सभावना है। ऐसे में बिल्डिंग को खाली कराया गया है।

मामले में कोर्ट द्वारा नियुक्त एमिकस क्यूरी ने रिपोर्ट दाखिल कर राजधानी के सभी PG हॉस्टलों के तत्काल सुरक्षा ऑडिट और निरीक्षण की सिफारिश की है। अजीत कुमार सिन्हा ने सत्य निकेतन में अप्रैल 2022 में भी बिल्डिंग गिरने का हवाला देते हुए राजधानी के सभी PG हॉस्टलों, निजी हॉस्टलों की सुरक्षा जांच और ऑडिट- निरीक्षण करने की सिफारिश की। रिपोर्ट में दिल्ली के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के आसपास चल रहे सभी PG और निजी हॉस्टलों का समयबद्ध सुरक्षा ऑडिट और निरीक्षण कराने की जरूरत बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक 6 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे सत्य निकेतन के P-14 में इमारत ढह गई थी। इस इमारत में बेसमेंट के अलावा चार मंजिलें थीं। इसे छात्रों के लिए Hostel Daze’ नाम से बॉयज PG के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था।

सत्य निकेतन में बार-बार हो रही घटनाएं

रिपोर्ट में कहा गया है कि सत्य निकेतन में बार-बार होने वाली ऐसी घटनाएं चिंता का विषय हैं। अप्रैल 2022 में भी यहां एक बिल्डिंग गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई थी और 4 लोग घायल हुए थे। अब दोबारा ऐसी घटना होने से यह गंभीर सवाल उठ रहा है। सत्य नितेकन दिल्ली यूनिविर्सिटी साउथ कैंपस के पास स्थित है, यह छात्रों के रहने के लिए एक बड़ा केंद्र बन चुका है। यहां बड़ी संख्या में पीजी, प्राइवेट होस्टल, मेस खाने-पीने की दुकानें और दूसरे व्यवसायिक संस्थान चल रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में कॉलेज और यूनिवर्सिटी के आसपास मौजूद सभी PG, निजी हॉस्टल और छात्रों के रहने की ऐसी जगहों की समय सीमा के अंदर सुरक्षा जांच की जानी चाहिए।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m