Bharat Ratna Prof. CNR Rao SIR Notice: भारत रत्न से सम्मानित देश के सबसे प्रख्यात वैज्ञानिक प्रोफेसर सीएनआर राव अब अपनी नागरिकता साबित करनी होगी। भारतीय नागरिकता (Indian citizenship) की पहचान साबित करने के लिए चुनाव आयोग (election Commission) ने वैज्ञानिक सीएनआर राव को नोटिस थमाया है। SIR फॉर्म में गड़बड़ी के कारण उन्हें मल्लेश्वरम में सुनवाई के लिए बुलाया गया है।

दरअसल कर्नाटक एसआईआर (Karnataka SIR) प्रक्रिया के दौरान उनके नाम में कुछ गलती पाई गई है, जिसके करेक्शन के लिए उन्हें नोटिस भेजा गया है। पुराने रिकॉर्ड में उनका नाम प्रोफेसर सीएनआर राव (Prof. C.N.R. Rao) है। मगर मौजूदा रिकॉर्ड में उनके अंग्रेजी नाम में एक एक्सट्रा ‘f’ जुड़ गया है। इसके बाद उनका नाम ‘Proff. CNR Rao’ हो गया है। इस कारण अब उन्हें यह नोटिस दिया गया है।

प्रोफेसर राव को मल्लेश्वरम में सुनवाई के लिए बुलाया गया है। प्रोफेसर सीएनआर राव 92 साल के हैं और देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित वैज्ञानिक हैं। उनके परिचितों को इस नोटिस की खबर नहीं थी। जब उनके लोगों से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि प्रोफेसर राव की तबीयत ठीक नहीं है। वे फोन बहुत कम चलाते हैं और ईमेल खुद कभी चेक नहीं करते।

कौन हैं वैज्ञानिक सीएनआर राव

वैज्ञानिक प्रोफेसर सीएनआर राव का जन्म बेंगलुरु के बसवनगुडी में हुआ था। इन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में अनगिनत योगदान दिए और जिन्हें 2014 में भारत रत्न अवार्ड मिला था। प्रोफेसर सीएनआर राव यह पुरस्कार पाने वाले वो सीवी रमन और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के बाद तीसरे वैज्ञानिक हैं। रसायन शास्त्र के क्षेत्र में सीएनआर राव ने शानदार काम किया। दुनिया उनकी प्रतिभा का लोहा मानती हैं। राव ‘सॉलिड स्टेट’ और ‘मटेरियल कैमिस्ट्री’ पर कई किताबें लिख चुके हैं।

पहचान साबित करने वालों में कई बड़े नाम

एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी के कारण पहचान साबित करने वालों में कई बड़े नाम हैं, जिन्हें नोटिस भेजा गया है। राव के अलावा कर्नाटक के मशहूर शिक्षा कार्यकर्ता और पद्मश्री पुरस्कार विजेता को भी नोटिस भेजा गया है। जबकि हाल ही में पंजाब SIR के दौरान पूर्व भारतीय राजदूत नवदीप सूरी को पहचान साबित करने के लिए कहा गया था। वह तीन देशों के राजदूत रहे हैं। उनसे नागरिकता साबित करने वाला दस्तावेज मांगा गया था। इसे लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी। नोबेल पुरस्कार विजेता और विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री को भी SIR के दौरान पहचान साबित करने का नोटिस भेजा गया था। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी नोटिस भेजा गया था।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m