भाजपा की केंद्रीय टीम में पुनर्गठन की चर्चाओं के बीच सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई भाजपा की उच्च स्तरीय बैठक में अमित शाह और जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई प्रमुख नेता भी शामिल हुए. 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शीर्ष नेताओं के बीच लगभग 4 घंटे तक एक उच्च स्तरीय बैठक हुई. पार्टी की नई केंद्रीय टीम के गठन को लेकर चर्चा हुई.

भाजपा की केंद्रीय टीम में फेरबदल की अटकलों के बीच सोमवार को पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई. इस बैठक में कई दिग्गज नेता ने भी इंट्री ली. बैठक में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, अमित शाह, जेपी नड्डा, संगठन महासचिव बीएल संतोष, आरएसएस के अरुण कुमार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी इस बैठक में शामिल हुए.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का किया उद्घाटन |  आकाशवाणी न्यूज़

देश के मौजूदा राजनीतिक हालात और आने वाले चुनावों की तैयारियों पर करीब 4 घंटे तक चर्चा की गई. पार्टी की ओर से इस बैठक में की गयी बातों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया.

लेकिन जानकारी के अनुसार बैठक में पार्टी की केंद्रीय टीम में संभावित फेरबदल समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. नितिन नवीन के नेतृत्व में नई केंद्रीय टीम की घोषणा इस महीने होने की संभावना है, जिसमें वरिष्ठ और युवा नेताओं का संतुलन देखने को मिल सकता है.

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में असेंबली चुनाव हैं. नई नियुक्तियां भाजपा की केंद्रीय टीम में बड़े पुनर्गठन का संकेत दे रही हैं. बंगाल फतह करने के बाद से BJP 2027 में 7 राज्यों में चुनाव को लेकर अभी से ही तैयारी की सुगबुगाहट करने लगी है.

बीजेपी के संविधान में 75 साल जैसी कोई बंदिश नहीं', आजतक से बोले राजनाथ सिंह  - Rajnath Singh interview with Aaj Tak says there is no restriction of 75  years in BJP

28 मई को भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था. पिछले महीने भाजपा ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और त्रिपुरा में अपने प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की थी.

पार्टी संगठन में इन बदलावों को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. अगले साल कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ब्लूप्रिंट और सांगठनिक रणनीतियों पर गहन मंथन हुआ.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m