अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर सोमवार को भयानक हादसा देखने को मिला. अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस पर सोमवार सुबह B-52 बॉम्बर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बॉम्बर विमान हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. एविएशन सेफ्टी एक्सपर्ट जेफ गुजेटी ने कहा कि जिस तरह से B-52 विमान टेकऑफ के तुरंत बाद, ज्यादा ऊंचाई पर पहुंचे या दूर गए बिना ही क्रैश हो गया.

विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:20 बजे टेकऑफ किया था और कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया. दुर्घटना के बाद घटनास्थल से काले धुएं का विशाल गुबार उठता दिखाई दिया.

अमेरिका में साउथ कैलिफोर्निया के मोजावे रेगिस्तान में US एयर फोर्स बेस पर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक B-52 बॉम्बर क्रैश हो गया. इस हादसे में विमान में सवार आठ लोगों की मौत की आशंका है. अमेरिकी वायुसेना ने इसे असहनीय और दुखद हादसा बताया है.

California B-52 Bomber Crash | 8 Feared Dead

वायुसेना ने बताया कि विमान रडार आधुनिकीकरण कार्यक्रम से जुड़े एक टेस्ट मिशन पर था. हादसे में मारे गए लोगों में सैन्य अधिकारी, सरकारी कर्मचारी और सरकारी ठेकेदार शामिल थे. हादसे के बाद एयरफील्ड को बंद कर दिया गया है और आने वाले विमानों को दूसरे एयरबेस की ओर भेजा जा रहा है.

US B 52 bomber crashes after takeoff 950 crore Rupees loss incident occurs  in California उड़ान भरते ही पंख कटे पक्षी की तरह गिरा US का B-52 बॉम्बर, पल  भर में स्वाहा

विमानन सुरक्षा विशेषज्ञ जेफ गुजेटी ने कहा कि विमान जिस तरह उड़ान भरने के तुरंत बाद गिरा, उससे शुरुआती तौर पर फ्लाई कंट्रोल सिस्टम में खराबी की आशंका लगती है. लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि कंट्रोल में समस्या किस वजह से हुई.

B-52 अमेरिकी वायुसेना के सबसे प्रतिष्ठित और लंबे समय से सर्विस में मौजूद विमानों में से एक है. B-52 का विकास 1950 के दशक की शुरुआत में शीत युद्ध (Cold War) के दौरान किया गया था. पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के हथियार ये ले जा सकता है. ये क्रूज मिसाइलों और परमाणु हथियारों को लॉन्च करने में सक्षम है. दिलचस्प बात यह है कि B-52 का उत्पादन 1962 में ही बंद हो गया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m