21 जून को मनाए जाने वाले ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ (IDY 2026) को लेकर देश और दुनिया में तैयारियां अंतिम चरण में हैं. पश्चिम बंगाल में नयी सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बंगाल आ रहे हैं. भाजपा सरकार 20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस मनाने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले हफ्ते पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर वे पश्चिम बंगाल दिवस और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जश्न में शामिल होंगे. पश्चिम बंगाल दिवस में पीएम मोदी मुख्य अतिथि होंगे.

पीएम मोदी अगले हफ्ते दो दिनी बंगाल दौरे पर रहेंगे, पश्चिम बंगाल दिवस व  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में होंगे शामिल - hindi.revoi.in

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड (Red Road) पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह का नेतृत्व करेंगे. राज्य स्थापना दिवस मनाने के लिए उच्च स्तरीय जिला कमेटियां बनाई गई हैं, और योग इवेंट में लगभग 1,50,000 लोग हिस्सा लेंगे.

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आज, सोमवार को कोलकाता नगर निगम (KMC) मुख्यालय से ‘स्वच्छता से स्वागत’ (Swachhta Se Swagat) नामक एक विशेष 5 दिवसीय सफाई अभियान की शुरुआत योग दिवस के भव्य स्वागत के लिए की. केएमसी प्रशासक और म्यूनिसिपल कमिश्नर स्मिता पांडेय ने कोलकाता वासियों से अपील की है कि वे रविवार सुबह 6:30 से 7:45 बजे के बीच अपने नजदीकी पार्कों और सामुदायिक केंद्रों में योग के लिए भारी संख्या में जुटें.

पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर बंगाल जाएंगे, पश्चिम बंगाल दिवस व अंतरराष्ट्रीय  योग दिवस में होंगे शामिल

दो दिवसीये दौरे पर पश्चिम बंगाल आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पश्चिम बंगाल दिवस के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जश्न में भी शामिल होंगे. जानकारी के अनुसार पीएम तारकेश्वर में एक बैठक को उस दिन संबोधित करेंगे और कई घोषणाएं भी उस बैठक से बंगाल के लिए कर सकते है.

21 जून 2026 अर्थात दूसरे दिन पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कोलकाता में एक योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. रेड रोड पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में पीएम मोदी विशेषज्ञों द्वारा तैयार 45 मिनट के ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ का नेतृत्व करेंगे. फिर मुख्य आयोजन के साथ ही हुगली नदी में 500 नावों पर एक साथ योग का प्रदर्शन किया जाएगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m