तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी परिवार के लिए लगातार संकट का दौर बना हुआ है. पश्चिम बंगाल के कथित भूमि घोटाले में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी सुमित रॉय के खिलाफ पश्चिम मेदिनीपुर की अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पार्टी के लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) सुमित रॉय ने कलकत्ता हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी.
गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. यह मामला साल्बोनी भूमि धोखाधड़ी केस से जुड़ा है.
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले की एक कोर्ट ने तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी सुमित राय के खिलाफ जमीन घोटाले से जुड़े एक मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया. मामला साल्बोनी भूमि धोखाधड़ी केस से जुड़ा है, जिसमें पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा से पूछताछ के दौरान उनका नाम सामने आया था. हाल ही में उनके खिलाफ फाइनेंशियल फ्रॉड के संबंध में एक एफआईआर दर्ज की गई थी और पुलिस ने जांच के हिस्से के तौर पर उनकी तलाश शुरू कर दी.

TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के बेहद करीबी सहयोगी सुमित रॉय की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी सुमित रॉय के खिलाफ पश्चिम मेदिनीपुर की अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है.
अदालत ने गैर-जमानती वारंट पुलिस और जांचकर्ताओं की ओर से अदालत में दी गई उस दलील के बाद उठाया गया, जिसमें कहा गया था कि सुमित रॉय लगातार जांच से भाग रहे हैं और पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं.

पुलिस साल्बोनी थाने में दर्ज एक मामले के सिलसिले में सुमित की तलाश कर रही है. सुमित राय ने सोमवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत का अनुरोध किया था जिसकी इस हफ्ते के अंत में सुनवाई हो सकती है.
सुमित रॉय का नाम साल्बोनी थाने में दर्ज एक जमीन धोखाधड़ी की शिकायत से जुड़ा हुआ है. पूर्व मेदिनीपुर के विधायक सुजॉय हाजरा को इस घोटाले के सिलसिले में पहले से गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान सुजॉय हाजरा ने ही इस पूरे नेक्सस में सुमित रॉय की संलिप्तता का खुलासा किया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

