महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है. एक महिला और उसकी नाबालिग बहन से कथित तौर पर दुष्कर्म तथा ब्लैकमेल करने के मामले में फरार 23 वर्षीय व्यक्ति को गुजरात के भरूच से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दो बहनों के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाले 23 साल के फरार आरोपी को गुजरात के भरूच से गिरफ्तार कर लिया है. भाजपा नेता चित्रा वाघ ने कहा कि कुछ साध्वी बनीं लड़कियों को स्टूडेंट वीजा पर लंदन भेजे जाने की जानकारी भी सामने आई है. आशंका जताई थी कि मानव तस्करी रैकेट की भूमिका हो सकती है.

पालघर जिले के दहाणू में चर्चित कथित लव जिहाद और नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है. यौन शोषण के आरोपी को गुजरात के भरूच से गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह मामला पालघर के डहाणू इलाके का है. करीब दो हफ्ते पहले जब इस अपराध का पता चला, तब से आरोपी फरार चल रहा था. इस युवक पर एक महिला और उसकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने और उन्हें ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप है.

कथित लव जिहाद और नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने मुख्य आरोपी को गुजरात के भरूच से गिरफ्तार किया. पालघर न्यायालय में पेश होने के बाद अदालत ने उसे 19 जून तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया.

पुलिस ने पीड़ित बहनों की शिकायत पर एक जून को मामला दर्ज किया था. इस केस में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की कड़ी धाराएं लगाई गई हैं.

इस घटना को लेकर व्यापक आक्रोश फैल गया था। भाजपा विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चित्रा वाघ छह जून को पीड़ित परिवार के घर गईं थीं और दहानू पुलिस थाने भी. चित्रा वाघ ने कहा था कि मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं और उन्हें विश्वास है कि जांच के माध्यम से पूरे रैकेट का पर्दाफाश होगा.

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि घोलवड और बोर्डी क्षेत्र की जैन एवं मारवाड़ी समाज की कुछ लड़कियों को कथित रूप से धोखे का शिकार बनाया गया था. जानकारी के अनुसार संबंधित परिवार इन्हीं समुदायों से जुड़े बताए जा रहे हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m