अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार, 14 जून को 80 साल के हो गए. ट्रंप के लिए यह बड़ा दिन था. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 80वें जन्मदिन पर ईरान के साथ युद्ध खत्म करने वाले समझौते का एलान किया है. जन्मदिन के जश्न से ठीक दो घंटे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है. इतिहास में पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्होंने जन्मदिन मनाने के लिए व्हाइट हाउस के लॉन में UFC फाइट करवाया है. 

80वां जन्मदिन और ईरान के साथ ऐतिहासिक डील का डबल जश्न! ट्रंप ने व्हाइट हाउस  लॉन पर UFC फाइट का लिया रोमांच, पूरी दुनिया हैरान

डोनल्ड ट्रंप जन्मदिन के अवसर पर व्हाइट हाउस के साउथ लान में अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप ‘केज मैच’ का आयोजन कराया गया है. आयोजन पर छह करोड़ डालर से अधिक की रकम लगी है.

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपना 80वां हैप्पी बर्थडे मनाया और वहां आयोजित अल्टीमेट फाइटिंग चैम्पियनशिप (UFC) केज फाइट का जमकर एन्जॉय किया. व्हाइट हाउस का साउथ लॉन एक विशाल UFC फाइटिंग एरिना में बदल गया. केज के अंदर जमकर लात घूसे चले. 

ईरान डील जश्न के साथ ट्रंप ने मनाया अपना 80वां बर्थडे, UFC फाइट किया एन्जॉय  - trump announce iran peace agreement on his birthday white house ntc dhrj  - AajTak

डोनाल्ड ट्रंप मुकाबले देखने के दौरान UFC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाना व्हाइट और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ पहली पंक्ति में बैठे नजर आए. ट्रंप के दोनों बेटे के साथ स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर, काश पटेल और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ शामिल थे.

92 फीट ऊंचे ‘द क्लॉ’ नाम के फाइटिंग केज में अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) फाइटर्स के बीच मुकाबले को ट्रंप ने खुद फ्रंट रो में बैठकर देखा और इस केज फाइट का जमकर एन्जॉय किया. यह आयोजन अमेरिका की आजादी की 250वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में और ट्रंप की 80वीं जन्मतिथि पर आयोजित हो रहा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m