प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम तीन दिवसीय दौरे पर स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे. स्लोवाकिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्रातिस्लावा में भव्य स्वागत हुआ. 1993 में स्लोवाकिया की आजादी के बाद पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने इस देश का दौरा किया है. प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत स्लोवाकिया के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराज ब्लानार ने किया.

PM Modi Slovakia Visit | President Pellegrini & PM Fico Meet

इसके बाद पारंपरिक स्लोवाक रीति के अनुसार उन्हें ब्रेड और नमक भेंट किया गया, जो वहां आतिथ्य, सम्मान और सद्भावना का प्रतीक माना जाता है.

राजधानी ब्रातिस्लावा में होटल पहुंचने पर पीएम मोदी का लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. बड़ी संख्या में पहुंचे भारतीय समुदाय के लोगों ने मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लगाए. स्लोवाक रीति के मुताबिक ब्रेड और नमक भेंट किया गया, जो वहां सम्मान, सद्भावना और आतिथ्य का प्रतीक माना जाता है.

प्रधानमंत्री का पारंपरिक ब्रेड और नमक से स्वागत किया गया, जो सम्मान और मित्रता का प्रतीक है. पीएम मोदी ने भी बताया कि स्लोवाकिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सद्भावना और मित्रता के मूल्यों का एक सुंदर प्रतिबिंब है, जिन्हें वे संजोते हैं.

जानकारी के मुताबिक स्लोवाक और अन्य स्लाव संस्कृतियों में सम्मानित मेहमान का स्वागत ताजा बनी ब्रेड और नमक की छोटी कटोरी से करना मेहमाननवाज़ी, सम्मान और सद्भावना का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है.

PM Modi Slovakia Visit | President Pellegrini & PM Fico Meet

स्लोवाकिया के अलावा भी कई देशों में यह रीति-रिवाज प्रचलित है. रूस, यूक्रेन, पोलैंड, स्लोवाकिया और सर्बिया जैसे पूर्वी यूरोपीय देशों में यह रिवाज मेहमान को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m