दक्षिणी लेबनान में शुक्रवार को लितानी नदी के दक्षिण में स्थित एक क्षेत्र में सटीक हवाई हमला करके हिज्बुल्लाह के सीनियर सैन्य कमांडर अली मूसा दकदुद को मार गिराने का दावा किया गया है. यह दावा इजरायली रक्षा बलों के द्वारा किया जा रहा है. आईडीएफ ने पुष्टि की है कि लेबनान में हाल ही में किए गए हमले में हिज्बुल्लाह के इस शीर्ष कमांडर को निशाना बनाया गया.

मिडिल ईस्ट युद्ध बीच इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने दावा किया कि उसने अपने एक सैन्य कार्रवाई में हिज़्बुल्लाह के सीनियर कमांडर अली मूसा दकदूक को मार गिराया है.

हिज्बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर अली मूसा डकडौक दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह की सैन्य गतिविधियों का नेतृत्व कर रहा था. वह दक्षिणी सीरिया में हिज्बुल्लाह के पैर जमाने के प्रयासों से जुड़ी ‘गोलान फाइल’ का मुख्य कमांडर था. जानकारी के अनुसार दकदुद ने हिज्बुल्लाह के अंदर कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाली थीं. वह संगठन के इन्फैंट्री (पैदल सेना) का प्रमुख, नसर यूनिट की ऑपरेशन यूनिट का कमांडर भी था.

IDF का कहना है कि शुक्रवार को लितानी नदी के दक्षिण लेबनान इलाके में अली मूसा दकदूक को हमले में निशाना बनाया गया था, जिसमे उसकी मौत हो गई है.

अली मूसा दकदुद अली मूसा की मौत पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अगर लेबनान में इजरायली हमले नहीं रोके गए, तो होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद कर दिया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, साल 2007 में इराक के अंदर पांच अमेरिकी सैनिकों के अपहरण और उनकी हत्या की साजिश रचने के आरोप में अमेरिकी सेना ने गिरफ्तार किया था. नवंबर 2024 में सीरिया के अंदर हुए एक इजरायली हमले में भी दकदुद के मारे जाने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन वह उस हमले में सुरक्षित बच गया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m