TMC की बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि उनके गुट में अब 22 लोकसभा सांसद हैं. ममता बनर्जी की पार्टी TMC के बागी सांसद सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलेंगे. बागी गुट की सांसद काकोली घोष का दावा है कि उनके पास अब 22 सांसदों का समर्थन है. कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में श्रीमती दस्तीदार ने ये सब बातें कहीं. TMC बागी गुट के सांसद केंद्रीय मंत्री और बंगाल में भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव के घर पर बैठक कर रहे हैं.

ममता ने सायोनी और माला को पार्टी के पदों से हटा दिया है. सायोनी पार्टी की यूथ विंग की अध्यक्ष थीं. तृणमूल की बागी सांसद डॉ काकोली घोष दस्तीदार ने बड़ा दावा करके चर्चाओं के बाजार को बहुत ही ज्यादा हवा दे दिया है.

TMC के 20 से ज्यादा सांसद पार्टी छोड़ने की कगार पर हैं. ये सांसद अब खुद को एक अलग गुट बनाना चाहते हैं. काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि उनके गुट में अब 22 लोकसभा सांसद हैं. काकोली ने पहले 20 सांसदों के समर्थन का दावा किया था. उन्होंने कहा कि सांसद सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष से मिलकर अलग संसदीय गुट के रूप में मान्यता की मांग करेंगे.

TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार, जो इस बागी गुट की लीडर बन गई हैं, उन्होंने कहा कि उनके साथ अब 22 सांसद हैं. उन्होंने कहा कि हमारी कोई व्यक्तिगत मांग नहीं है. हम (बागी तृणमूल सांसद) जनता और देश के लिए काम करना चाहते हैं.

ममता बनर्जी को बड़ा झटका... काकोली घोष बोलीं- 22 TMC सांसद कल स्पीकर से करेंगे  अलग गुट की मांग - tmc rebel mps kakoli ghosh dastidar lok sabha speaker  separate bloc mamata

दिल्ली में होने वाली आज की बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में तृणमूल संसदीय दल के नये नेता या बागी खेमे के नेतृत्व को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. 

TMC सांसद काकोली घोष के अनुसार वो TMC से अलग एक नया पार्लियामेंट्री ब्लॉक बनाना चाहते हैं. यदि बागी सांसद अलग संसदीय समूह बनाने में सफल होते हैं, तो यह तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा. 

TMC Youth Wing Chief Suyoni Ghosh Removed | Mamata Banerjee Reshuffle

काकोली घोष दस्तीदार ने कहा, हमारी संख्या अब 22 हो गई है. लेकिन उन्होंने उन दो अतिरिक्त सांसदों के नामों का खुलासा नहीं किया. इससे पहले इसके बाद 19 सांसदों के साइन वाला एक लेटर भी सामने आया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m