शिवसेना नेता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को कड़े शब्दों में चुनौती दी है. शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस दिन हमारी सत्ता आएगी, उस दिन हम BJP के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे. संजय राउत की बीजेपी को खुली चुनौती दी है. संजय राउत ने कहा कि उनके नेताओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा. महाराष्ट्र की राजनीति में जुबानी जंग एक नए चरम पर पहुँच गई है.
उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी के कथित ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी है. हाल ही में, बीजेपी के कथित ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चाओं के बीच राउत ने एक तीखा बयान देते हुए ये सब बातें कही.
महाराष्ट्र की राजनीति में जुबानी जंग एक नए चरम पर पहुँच गई है. संजय राउत ने उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री पर बुलाई गई सांसदों की मीटिंग पर कहा, “आज पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सांसदों की बैठक बुलाई है, जो एक नियमित संगठनात्मक प्रक्रिया है. जो सांसद किसी कारणवश नहीं आ पाएंगे, उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जोड़ा जाएगा और उनसे चर्चा की जाएगी.

उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन टाइगर” की चर्चा पिछले दो वर्षों से लगातार हो रही है, लेकिन ऐसा कोई ऑपरेशन नहीं हुआ है. हाल ही में महाराष्ट्र की राजनीति में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा जोरों पर है.
संजय राउत ने एक बेहद आक्रामक बयान देते हुए कहा कि जिस दिन सत्ता उनके हाथ में आएगी, उस दिन भारतीय जनता पार्टी का नामोनिशान मिट जाएगा. पार्टी के एक सांसद ने बताया कि यह बैठक रविवार दोपहर मुंबई के बांद्रा पूर्व इलाके में ठाकरे के आवास मातोश्री पर बुलाई गई है.
सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, संजय राउत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर पर भी अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया. बीजेपी पर आरोप लगाया कि वे उन्हें चारों तरफ से घेरकर खत्म करना चाहते हैं. वह एक शेरनी की तरह लड़ रहीं है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

