केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी पर भारत की उपलब्धियों को कमतर आंकने का आरोप लगाया. निर्मला सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में जब भी बोलते हैं, तो वह हर चीज की केवल आलोचना ही करते हैं. राहुल भारत की उपलब्धियों को कमतर आंकते हैं.

 इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को निशाना बनाने के प्रयास में देश और उसके नागरिकों की उपलब्धियों को भी कमतर आंकते हैं.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और वैश्विक चुनौतियों के बावजूद लगातार प्रगति कर रहा है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ये सब गतिविधियां दिखती ही नहीं है.

निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- सिर्फ आलोचना करना ही काम

बीजेपी शासन के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विकसित भारत संकल्प समावेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी जब भी लोकसभा में बोलते हैं, तो उनका उद्देश्य केवल सरकार की आलोचना करना होता है.

वित्त मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष भारत की उपलब्धियों को कमतर आंकने की कोशिश करते में वे देश के लोगों की मेहनत और उपलब्धियों को नजरअंदाज कर रहे होते हैं. राहुल जिस तरह देश में बड़े संकट की तस्वीर पेश करते हैं, वास्तव में हालात वैसे नहीं हैं और भारत लगातार आगे बढ़ रहा है.

राहुल गांधी देश की उपलब्धियों को कमतर आंकते हैं: निर्मला सीतारमण - News18  हिंदी

सीतारमण बंगलूरू में ‘विकसित भारत संकल्प समावेश’ कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा, लोकसभा में विपक्ष के नेता जब भी बोलते हैं, तो वे हर चीज की आलोचना करते हैं. राहुल गांधी बार-बार दावा करते हैं कि कुछ ही हफ्तों में सब कुछ बिखर जाएगा. पर वास्तव में भारत के सामने ऐसा कोई संकट नहीं है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m