झारखंड के गढ़वा जिला के खरौंधी थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़कर नीचे उतरने से इनकार करने लगा. खरौंधी बाजार में देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. युवक अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाने की मांग को लेकर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा. इस दौरान युवक टावर से नीचे कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा.
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टावर पर चढ़ने वाला युवक खरौंधी बाजार का ही निवासी है. ऊंचाई पर चढ़कर घंटों तक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.
झारखंड के गढ़वा में आदित्य कुमार नामक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया. उसके बाद युवक बार-बार अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाने और उससे शादी करवाने की जिद्द करता रहा. मौजूद लोगों के सामने बार-बार अपनी शादी की बात उस कथित प्रेमिका से कराने की कहता रहा.

स्थानीय सभी ने युवक से सुरक्षित नीचे उतरने की अपील की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा. इसी बीच लोगों के द्वारा तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची, पर युवक फिर भी अपनी बातों पर ही अड़ा रहा. इस दौरान युवक टावर से नीचे कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा.
आखिरकार लड़की के आने के बाद घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामा का अंत हुआ. आदित्य कुमार नामक युवक को मोबाइल टावर से सुरक्षित नीचे उतारा गया. पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवती को बुलाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा. हालांकि, इसके लिए प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करना पड़ा, तब जाकर वह युवक मोबाइल टावर पर से नीचे उतरा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

