ममता बनर्जी के हटते ही केंद्र ने बंगाल को तोहफा देना शुरू कर दिया है. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि केंद्र सरकार ने राज्य को वीबी जी राम जी योजना के तहत 8500 रुपये आवंटित किए है. पश्चिम बंगाल के ग्रामीण विकास और रोजगार के लिए 8,508 करोड़ रुपये का विशेष फंड मंजूर किया गया है. इस बीच, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से जन कल्याण शिविर अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण परिवारों को रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा.

CM शुभेंदु अधिकारी ने आज सोमवार को कहा कि केंद्र ने ग्राम सड़क योजना के तहत 2,400 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दी है और 1,000 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं. 

CM शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य को ‘VB-G RAM G’ योजना के तहत 8,500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बंगाल को 8,508 करोड़ रुपये मिले हैं. CM शुभेंदु ने आगे बताते हुए कहा कि इस फंड के अलावे ग्राम सड़क योजना के तहत भी 2,400 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं, जिनमें से 1,000 करोड़ रुपये केंद्र ने जारी भी कर दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण योजनाओं का लाभ अवैध प्रवासियों तक नहीं पहुंचना चाहिए. उन्होंने ऐसे परिवारों को लाभ लेने पर सवाल खड़ा किया जो अपने बच्चों को मान्यता प्राप्त स्कूलों में भेजते है या जहां वंदे मातरम नहीं गाया जाता है.

उन्होंने कहा, केंद्र से मिला यह पैसा ग्रामीण परिवारों को साल में 125 दिन के रोजगार की गारंटी देगा.15 जून से 17 जून तक 1,100 जन कल्याण शिविर लगाए जा रहे है, जिसके माध्यम से लोग सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक केंद्र और राज्य सरकार की 54 अलग-अलग योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं. इच्छुक व्यक्ति उनके लिए आवेदन जमा कर सकते हैं.

CM शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि सरकार चाहती है कल्याणकारी योजनाओं के वास्तविक लाभार्थियों तक लाभ पहुंचे, न कि फर्जी खाताधारकों तक. शिविरों के पहले दिन आवेदकों की भारी भीड़ देखी गई. इन शिविरों में अन्नपूर्णा योजना और आयुष्मान भारत जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m