रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहले दिन की बैठक समाप्त होने के बाद स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के लिए रवाना हुई थीं। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके रायपुर स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट हुई।


बता दें कि भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी रविवार से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इस दौरान वे पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों और संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

