BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पीएम मोदी का सफर एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में प्रारंभ हुआ और आज देश के प्रधान सेवक के रूप में उन्होंने कार्यों को आगे बढ़ाया है. BJP अध्यक्ष ने बुधवार को कहा कि पीएम मोदी के सत्ता संभालने के समय देश में निराशा का माहौल था. अपने नेतृत्व में युवाओं को इससे बाहर निकाला.  प्रेस कांफ्रेंस में नवीन ने कहा, पीएम मोदी के सेवा के 25 साल पूरे होने जा रहे हैं. मोदी सरकार के नेतृत्व में 25 करोड़ गरीब परिवार गरीबी से बाहर आए.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा और यह 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने चलेगा.

पीएम मोदी जल्द ही सार्वजनिक जीवन में अपने 25 साल पूरे करने वाले हैं. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस अवसर पर अन्होंने कहा कि आज हम यहां ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर चर्चा करने के लिए इकट्ठा हुए हैं. 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसेवा के 25 साल पूरे हो रहे हैं. 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, और पार्टी की ओर से चलाए जा रहे खास कार्यक्रमों की जानकारी दी. BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में 25 करोड़ गरीब परिवार गरीबी से बाहर आए और भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी.

आज वो देश का नेतृत्व कर रहे हैं. नितिन नवीन ने कहा, गरीबों तक राशन पहुंचाने से लेकर कोविड के दौरान मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने और 4 करोड़ लोगों को मुफ्त आवास देने तक प्रधानमंत्री ने लगातार काम किया है. पीएम मोदी के जनसेवा की यात्रा जारी है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पिछले 25 सालों में, उन्होंने जनसेवा से राष्ट्रसेवा की ओर बढ़ने के मंत्र को अपनाते हुए सेवा का यह सफर लगातार जारी रखा. हम प्रधानमंत्री के पूरे कार्यकाल को इस नज़रिए से देख सकते हैं. भारत की साख में बढ़ोतरी हुई है. 37 देशों ने पीएम को सर्वोच्च सम्मान दिया. ये भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m