इमरान खान, खंडवा। जिले के हरसूद विकासखंड में यूरिया खाद की कालाबाजारी और स्टॉक में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। कृषि विभाग की जांच के बाद छनेरा स्थित मेसर्स इनफिनिटी एग्रो के संचालक के खिलाफ हरसूद थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। कार्रवाई खाद के अवैध वितरण, कालाबाजारी और ई-टोकन व पीओएस मशीन वितरण व्यवस्था के उल्लंघन पर की गई है।
ऐसे सामने आया फर्जीवाडा
8 जुलाई को उर्वरक निरीक्षक गोरेलाल वास्कले, सहायक संचालक कृषि जितेंद्र सिंह रावत, ईश्वर वास्कले और जितेंद्र सिंह दादोरिया की टीम ने इनफिनिटी एग्रो पर दबिश दी। फर्म की पीओएस मशीन में विभिन्न कंपनियों का 3828 बैग (172.26 मीट्रिक टन) यूरिया दिख रहा था, जबकि गोदाम में एक बोरी भी नहीं मिली। वहीं, मप्र शासन के ई-विकास पोर्टल पर 4318 बैग (194.31 मीट्रिकटन) यूरिया का स्टॉक दिख रहा था। इसके अलावा, कृष्णा फॉस्केम लिमिटेड कंपनी का सिंगल सुपर फास्फेट भी पीओएस मशीन में निरंक था, जबकि ई-विकास पोर्टल पर 27.90 मीट्रिक टन दर्ज था और मौके पर केवल 9.00 मीट्रिक टन ही मिला। जांच में सामने आया कि आयुष पांडे द्वारा बिना स्रोत प्रमाण पत्र के ही अवैधानिक रूप से खाद का बेचा जा रहा था। उर्वरक का कोई भी विक्रय बिल मौके पर उपलब्ध नहीं था।
महंगाई तो बढ़ी लेकिन 2% राहत और भत्ता लापताः कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला केंद्र
कृषि विभाग ने की ये अपील
कृषि विभाग के उपसंचालक नितेश यादव ने जानकारी देते बताया कि, खाद को लेकर किसी भी प्रकार की अनियमितता, शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्रवाई जारी रहेंगी। उन्होंने किसानों से भी अपील की है आपको भी कहीं किसी प्रकार खाद लेने भी दिक्कत आ रही या कालाबाजारी हो रही है इसकी सूचना हमे दे हम तत्काल कार्रवाई करेंगे।
चलती बस में युवतियों से अश्लील हरकतः वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, आरोपी हिरासत में
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

