धनेश विधार्थी, रेवाड़ी। भारत विकास परिषद की ओर से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। परिषद के मार्गदर्शक डॉक्टर सूरज प्रकाश के जन्मदिन के मौके पर यह शिविर स्थानीय विराट अस्पताल में लगाया गया। इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए लोगों ने कुल बावन यूनिट रक्त दान किया।

मुख्य अतिथियों ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर अंकिता यादव और डॉक्टर राहुल सिंगला ने किया। उनके साथ ह्यूमन हेल्प वेलफेयर ट्रस्ट के संरक्षक बलजीत सैनी, पर्यावरण संयोजक मुकेश सैनी और जिला समन्वयक सुनील भार्गव भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने मिलकर मां भारती के चित्र के सामने दीप जलाया और माला पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
संस्था के कई प्रमुख सदस्य रहे मौजूद
शिव शिविर को सफल बनाने में संस्था के कई महत्वपूर्ण सदस्यों ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीए निधि गौतम, रमेश सचदेवा, डॉक्टर अनिल सैनी, शाखा अध्यक्ष दिनेश सैनी, सचिव रामकिशोर सैनी और कोषाध्यक्ष प्रेम मेहंदीरता उपस्थित रहे। इनके अलावा दयाराम आर्य, हुक्म चंद प्रजापत, प्रवीण जांगिड़, नितिन गोयल, अजय गुप्ता, डॉक्टर दीपक सैनी, कुंदन लाल सैनी, सुनील वधवा और कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप माटा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
रक्तदाताओं का बढ़ाया गया हौसला
शिविर में खून दान करने वाले सभी समाजसेवियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभी रक्तदाताओं को संस्था की तरफ से रक्तदान प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उन्हें फल और उपहार भी दिए गए। इस नेक काम के लिए संस्था ने सभी सहयोगियों और रक्तदाताओं का आभार जताया।

