बीडी शर्मा, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के चंडी जी वार्ड में शुक्रवार रात गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और धारदार हथियारों से भी हमला किया गया। घटना में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए हटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
READ MORE: पन्ना में उफनती नदी में बहा डंपर: मौत को मात देकर निकला ड्राइवर, तैरकर बचाई जान
जानकारी के अनुसार, चंडी जी वार्ड में रहने वाले दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से गाली-गलौज को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मोहित साहू का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले करीब 70 वर्षीय शोभारन सिंह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। शुक्रवार रात हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें उनके छोटे भाई आशीष साहू, राहुल साहू और वृद्ध दादी लक्ष्मी साहू घायल हो गईं।
READ MORE: जबलपुर में UCC कानून के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन: कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोलीं- हमें अपना धर्म पालन करने की पूरी आजादी
वहीं, दूसरे पक्ष के शोभारन सिंह ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने किसी को गाली नहीं दी। उनका आरोप है कि राहुल साहू उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज कर रहा था और बाहर निकलने पर उनके साथ मारपीट की गई। फिलहाल दोनों पक्षों के आरोप अलग-अलग हैं। हटा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और घटना में किसकी भूमिका रही, यह स्पष्ट हो सकेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

