प्रदीप मालवीय, उज्जैन। देर रात महाकाल थाना क्षेत्र स्थित नालिया बाखल में एक युवक की चाकू मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। हत्या के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम रूम के सामने जमकर हंगामा किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी।

कॉल कर बुलाया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला

दरअसल रविशंकर नगर के मोहित पिता प्रेमनारायण 18 वर्ष दोस्त हर्ष के जन्मदिन पर रात में अंगारेश्वर मंदिर गया था, जहां से वह अन्य दोस्तों के साथ वापस लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में मोहित के पास जतिन का कॉल आया और मोहित दोस्तों के साथ नालियाबाखल पहुंचा। जहां 4 से 5 युवकों ने घेर लिया और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक मोहित लहुलुहान हो गया। उसे एक्टिवा से चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई। उसे निजी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया।

काफी देर तक हंगामा

मोहित के शव को चरक अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचाया गया जहां बड़ी संख्या में दोस्त और परिजन एकत्रित हो गए। इस दौरान काफी देर तक हंगामा किया और परिजन विलाप करते रहे। मामले की जानकारी लगते ही महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल, माधवनगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया, कोतवाली थाना प्रभारी दीनबंधु सिंह तोमर टीम के साथ पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचे। परिजनों को समझाया गया और शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया गया।

दूसरे युवक को अपराधी समझ थाने में हमला

कुछ देर बाद परिजन महाकाल थाने के सामने बैठकर हंगामा करने लगे और वहां पर दूसरे अपराध में पूछताछ के लिए लाए गए एक युवक को देखकर आक्रोशित हो गए। मृतक के परिजनों ने दूसरे युवक को अपराधी समझ कर हमला कर दिया। पुलिस ने मामले को संभाला और परिजनों को समझा कर बाहर किया। पुलिस जांच शुरू कर दी है। देर रात जानकारी आई कि पुलिस ने चाकू मारने वाले कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की जा रही है।

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला के घर CBI का छापाः 3D मैपिंग और वीडियोग्राफी जारी, महाधिवक्ता का खुलासा

गगन बादल, थाना प्रभारी थाना महाकाल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m