कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब मामूली सी बात पर भी खूनी संघर्ष शुरू हो जाता है। ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मात्र 40 रुपए की राजश्री गुटखा उधार न देना एक दुकानदार और उसके परिवार के लिए भारी पड़ गया।
उधार नहीं देने पर मचाया आतंक
यह पूरी घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक दुकानदार के पास पहुंचे और 40 रुपए की राजश्री गुटखा उधार मांगने लगे। जब दुकानदार ने उधार देने से मना कर दिया, तो बात इतनी बढ़ गई कि बदमाशों ने कानून को ताक पर रख दिया। देखते ही देखते मौके पर एक दर्जन से अधिक (12 से ज्यादा) बेखौफ बदमाश लाठी-डंडों के साथ इकट्ठा हो गए।
दिल दहलाने वाली घटनाः अमरकंटक में आकाशीय बिजली से युवक-युवती की मौत, एक किशोरी झुलसी
घर से खींचकर बेरहमी से पीटा, पत्थर भी फेंके
दुकानदार को बचाने के लिए जब वह अपने घर के अंदर गया, तो बदमाशों ने उसे घर से बाहर खींच निकाला। इसके बाद बदमाशों ने दुकानदार को घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। जब घर के अन्य सदस्य और एक महिला बीच-बचाव करने पहुंची, तो हैवान बने बदमाशों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। मारपीट करने के बाद भी जब बदमाशों का मन नहीं भरा, तो उन्होंने पीड़ित के घर पर जमकर पत्थरबाजी भी की।
मिशन 2028: एमपी कांग्रेस लागू करेगी ‘ट्राइबल फॉर्मूला’, 101 सीटों पर आदिवासी वोटर्स
मदद की गुहार लगाता रहा
इस पूरे हमले के दौरान पीड़ित दुकानदार और उसके परिजन चीखते-चिल्लाते रहे और आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाते रहे। इस खूनी खेल का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बदमाश खुलेआम तांडव मचाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

