न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

भंडारे से लौटते समय हुआ हादसा

यह पूरी घटना अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 2, बराती क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। कथा के समापन के बाद तीनों (युवक, युवती और किशोरी) वहां आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।

मिशन 2028: एमपी कांग्रेस लागू करेगी ‘ट्राइबल फॉर्मूला’, 101 सीटों पर आदिवासी वोटर्स को साधने की रणनीति

कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली

मूसलाधार बारिश और तेज गरज-चमक के बीच अचानक इन तीनों पर आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली का कहर इतना जोरदार था कि युवक और युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उनके साथ मौजूद एक अन्य किशोरी इस हादसे में गंभीर रूप से झुलस गई।

एमपी की बेटी का एवरेस्ट पर कब्जा: रायसेन की अंजना ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा,

घायल किशोरी का इलाज जारी

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोरी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अमरकंटक में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे बराती क्षेत्र और कथा प्रेमियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

ट्विशा शर्मा मर्डर मिस्ट्री: दोनों पक्षों ने कोर्ट में लगाए 3 नए आवेदन, कॉल रिकॉर्ड और बैंक स्टेटमेंट

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m