Rajasthan Crime News: अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर आ रही है। धौलपुर के चंबल वाले कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की जेल के भीतर ही हत्या कर दी गई है। सोमवार दोपहर हुई इस वारदात ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जेल के अंदर हुई इस हत्या से पूरे राजस्थान के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

एक ही बैरक में बंद थे दोनों खूंखार बंदी
सूत्रों के मुताबिक, जगन गुर्जर और उसकी हत्या करने वाला आरोपी कुलदीप जघीना हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार दोनों एक ही बैरक में बंद थे। दोपहर के वक्त अचानक दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और फिर आरोपी ने जगन गुर्जर का गला घोंट दिया। वारदात इतनी तेजी से हुई कि जब तक जेल प्रहरी वहां पहुंचते, जगन गुर्जर की सांसें थम चुकी थीं। दोनों ही हार्डकोर बंदी थे, फिर भी जेल के अंदर ऐसा खूनी खेल कैसे हो गया, इसकी जांच जारी है।
आला अधिकारी मौके पर, जेल की घेराबंदी
घटना की सूचना मिलते ही अजमेर के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला, एएसपी हिमांशु जांगिड़ और सिविल लाइंस थाना प्रभारी शंभू सिंह शेखावत समेत भारी पुलिस बल जेल पहुंच गया। हाई सिक्योरिटी जेल अधीक्षक पारसमल जांगिड़ ने तुरंत पूरे परिसर को अपने घेरे में ले लिया है। मौके पर एफएसएल (FSL) और एमओबी (MOB) की टीमों ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और वैज्ञानिक सबूत जुटाए हैं।
बता दें कि जगन गुर्जर का नाम सुनते ही कभी राजस्थान, एमपी और यूपी की पुलिस के पसीने छूट जाते थे। धौलपुर के डांग इलाके का रहने वाला जगन 1994 में अपने जीजा की मौत का बदला लेने के लिए जुर्म की दुनिया में आया था। उसने गांव में हत्या की और फिर चंबल के बिहड़ों में जाकर अपनी खुद की गैंग बना ली। करीब सात साल तक जगन ने चंबल में ऐसा आतंक मचाया कि उसकी दहशत आज भी पुरानी पीढ़ियों को याद है। आज उसी खूंखार डकैत का अंत जेल की चारदीवारी के अंदर हो गया।
पढ़ें ये खबरें
- Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में एक संदिग्ध हिरासत में, मुंबई पुलिस कर रही पूछताछ
- डाक बंगला चौराहा पहुंचे लालू प्रसाद यादव, महाअष्टमी के अवसर पर प्रसिद्ध पंडाल में परिजनों संग की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
- Haryana Top News : धान खरीद को लेकर किसानों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, सिटी बस सेवा प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, करनाल में कश्मीर जा रही बस पर पथराव, समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें..
- CISF में बड़ा बदलाव: 1 नवंबर 2026 से लागू होगा नया ढांचा, बिजली से लेकर बंदरगाहों तक सुरक्षा की कमान होगी मजबूत
- सावधान! अब मोमोज, चटनी और मिठाइयों में केमिकल रंग मिलाया तो खैर नहीं, यूपी में केमिकल कलर्स बैन
