Bihar Crime: बिहार के खगड़िया जिले से एक हैरान कर देने वाली सामने आई है, जहां आज रविवार को बागमती नदी से तीन दिन से लापता युवक की लाश बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना चौथम थाना क्षेत्र के भूतौली मालाप गांव की है।
तीन दिन से लापता था युवक
मृतक युवक की पहचान मालपा गांव निवासी गोलू कुमार पुत्र मंटू प्रसाद के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार गोलू बीते 3 दिन से लापता था। परिजन उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे। वहीं, पुलिस भी गोली की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मृतक के पिता समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
परिजनों में मची चीख-पुकार
पूछताछ और निशानदेही के आधार पर गोलू कुमार का शव बागमती नदी से आज रविवार को बरामद कर लिया गया। युवक के शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और नदी किनारे भी लोगों की भारी भीड़ जुट गई। गोलू का शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भाई ने की भाई हत्या
वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक के भाई ने ही आपसी विवाद में गोलू की धारदार हथियार से हत्या कर उसके शव को बागमती नदी में फेंक दिया था। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर आधिकारिक बयान देने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। कई लोगों से पूछताछ जारी है। जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- गोपालगंज में प्रेमिका से मिलने पहुंचे पूर्वी चंपारण के युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव

