प्रदीप मालवीय, उज्जैन। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान आज विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में माथा टेकने पहुंचीं। सोनल ने तड़के होने वाली विशेष भस्मारती में शिरकत की और नंदी हॉल से भगवान का आशीर्वाद लिया।
READ MORE: 16 अप्रैल महाकाल आरती: भगवान महाकालेश्वर के मस्तक पर त्रिनेत्र,चंद्र और ड्रायफ्रूट अर्पित कर दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि महाकाल के दर्शन हमेशा अलौकिक होते हैं और हर बार पहले से अधिक शांति और भव्यता और दिव्यता का अहसास होता है । अपनी आगामी परियोजनाओं पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि वे जल्द ही ‘मिर्जापुर’ और भोपाल में एक नई सीरीज की शूटिंग शुरू करेंगी।
READ MORE: MP Morning News: इंदौर वंदे मातरम विवाद में कांग्रेस ने गठित की जांच समिति, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम, मध्य प्रदेश में जनगणना के पहले चरण की आज से शुरुआत
सोनल चौहान जन्नत, ‘पलटन’, बुड्ढा होगा तेरा बाप’ और प्रभास के साथ आदिपुरुष जैसी बड़ी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेर चुकी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बाबा के आशीर्वाद से आने वाला साल उनके करियर के लिए बेहद सफल रहेगा।

