सीरिया की राजधानी दमिश्क के एक कैफे में हुए भीषण धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 घायल हुए. यह घटना अल-हिजाज इलाके में, पैलेस ऑफ जस्टिस से लगभग 100 मीटर की दूरी पर हुई, जो सीरियाई न्यायिक प्रणाली की मुख्य अदालतों का मुख्यालय है. फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है और न हीं घटना के पीछे के आधिकारिक कारणों का पता चल पाया है.

संदिग्ध व्यक्ति अल-हिजाज इलाके में एक भीड़भाड़ वाले कैफे में घुसा, और सने मेज के नीचे एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण रख दिया.

सीरिया की राजधानी दमिश्क के अल-हिजाज जिले में गुरुवार (2 जुलाई, 2026) को एक बड़े बम धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 अन्य घायल हो गए हैं. सीरिया की राजधानी दमिश्क में गुरुवार को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बम से बड़ा धमाका हो गया.

सीरिया के गृह मंत्रालय ने इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि राजधानी दमिश्क के अल-हिजाज इलाके में एक कैफे में हुए विस्फोट के बाद सुरक्षा इकाइयों ने मौके पर जांच और जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है.

इराक की सरकारी मीडिया सना न्यूज ने बताया कि विस्फोट में मारे गए 5 लोगों और अन्य 10 घायलों को अल-मुज्ताहिद अस्पताल में ले जाया गया है, जबकि एक अन्य घायल को सीरियन रेड क्राइसेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दमिश्क के गवर्नर माहेर मारवां ने इस विस्फोट की निंदा करते हुए इसकी कड़ी आलोचना भी की है. उन्होंने कहा, ‘जब तक सीरिया एकजुट है, तब तक इस तरह के हमले देश को कमजोर नहीं कर सकते हैं.

दमिश्क की अल-नसर स्ट्रीट स्थित एक कैफे जो जस्टिस पैलेस और ऐतिहासिक हमीदिया बाजार के पास हैं. यह कैफे केंद्रीय कोर्ट के पास होने के कारण यहां हमेशा लोगों की भीड़ रहती है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m