दिवंगत रतन टाटा के साथ बहुत लंबे समय तक करीबी सहयोगी और भरोसेमंद सलाहकार रहे मेहली मिस्त्री ने RNT Associates Pvt Ltd के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है, जो 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा. यह इस्तीफा रतन टाटा की वसीयत के तहत ट्रस्टीशिप में बदलाव के बाद हुआ. रतन टाटा ने 2009 में यह कंपनी बनाई थी। इस कंपनी ने देश की कई स्टार्टअप कंपनियों में निवेश किया है.
रतन टाटा के करीबी रहे मेहली मिस्त्री ने उनकी पर्सनल इन्वेस्टमेंट कंपनी छोड़ दी है. इस फर्म का निवेश पोर्टफोलियो 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का है.
देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप के पुराने और भरोसेमंद सदस्य मेहली के. मिस्त्री ने दिवंगत रतन टाटा की पर्सनल इन्वेस्टमेंट कंपनी छोड़ दी है. इससे पहले नवंबर 2025 में उन्हें Tata Trusts से भी हटाया गया था. RNT Associates रतन टाटा की निवेश कंपनी थी, जिसने Paytm, Ola और BlueStone जैसे स्टार्टअप्स में निवेश किया था.
इस बदलाव के साथ ही RNT Associates का निदेशक पद भी नए ट्रस्टियों को हस्तांतरित हो गया. मिस्त्री ने बताया कि उन्होंने नए ट्रस्टियों को निदेशक पद सौंप दिया है.

मेहली मिस्त्री ने अपने त्यागपत्र को लेकर जो कारण बताया वह है उनकी अपनी अन्य व्यस्तताओं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे अब रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट और फाउंडेशन के ट्रस्टी नहीं हैं. मेहली मिस्त्री ने दशकों तक रतन टाटा के साथ काम किया था. रतन टाटा ने जिन लोगों को अपनी वसीयत लागू करवाने की जिम्मेदारी दी थी, उनमें मेहली मिस्त्री भी शामिल थे.
मिस्त्री करीब 3 साल पहले कंपनी के बोर्ड में शामिल हुए थे. मेहली मिस्त्री को इससे पहले नवंबर 2025 में जिस टाटा ट्रस्ट्स से भी हटाया गया था, यह वही फर्म है जिसके पास टाटा सन्स की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है.
ऐसा कयास लगाया जा रहा है की रतन टाटा के करीबी रहे मेहली मिस्त्री जानबूझकर टाटा समूह और उससे जुड़ी संस्थाओं से दूरी बना रहे हैं. लेकिन मेहली मिस्त्री अभी भी वर्तमान समय में टाटा एजुकेशन एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के बोर्ड में बने हुए हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

