अमेरिका और ईरान के बीच समझौता अभी पूरी तरह हुआ भी नहीं है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक नया फ़साना फिर से शुरू हो गया है. इसबार उनकी कहानी शुरू हुई है उनके पड़ोसी देश ब्राजील के साथ. ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा ने अमेरिकी समकक्ष पर उनके देश के चुनाव में दखल देने का आरोप लगाया और उन्हें इससे दूर रहने को कहा. ब्राजील का चुनाव ब्राजील का अपना मामला हैं. इस मामले में किसी और को दखल देने की कोई जरूरत नहीं है.

राष्ट्रपति लूला ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर वह बोल्सोनारो परिवार के साथ अपने संबंधों के जरिए ब्राजील को जानते हैं, तो वह ब्राजील को नहीं जानते.

ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा का यह बयान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस बयान के बाद आया है, जब ट्रम्प ने ब्राजील के राष्ट्रपति के राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई को लेकर ब्राजील की आलोचना की थी. लूला दा सिल्वा ने बुधवार को अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि ब्राजील के अक्तूबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में दखल न दें.

ब्राजील और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता हुआ साफ नजर आ रहा है. यह बयान दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को भी दिखाता है.

ट्रंप दुनिया के शहंशाह नहीं हैं' ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने अमेरिका के  साथ रिश्तों पर और क्या कहा? - BBC News हिंदी

ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में दक्षिण अमेरिकी देश पर और टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है. हाल ही में 2 ड्रग ट्रैफेकिंग गुट को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया था, जिसका लूला विरोध करते रहे हैं.

पूर्व राष्ट्रपति और ट्रम्प सहयोगी जायर बोल्सोनारो के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए ट्रंप ने पिछले साल ब्राजील पर टैरिफ लगा दिया था, तब से लूला की ओर से ब्राजील की संप्रभुता को लेकर कई बार बचाव किया गया.

ट्रंप ने कल बुधवार को कहा था कि ब्राजील “राजनीतिक रूप से खतरनाक” हो गया है और सरकार “बोल्सोनारो जूनियर” को गिरफ्तार करना चाहती है, जो “चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे”. चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने की बात से यह संकेत मिलता है कि राष्ट्रपति ट्रंप शायद बोल्सोनारो के सबसे बड़े बेटे, सीनेटर फ्लेवियो बोल्सोनारो की बात कर रहे थे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m