Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार और काम में ढिलाई बरतने वाले सरकारी अमले पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अब तक का सबसे बड़ा हंटर चलाया है। सरकार के इस कड़े रुख से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

26 बड़े अधिकारी नौकरी से बाहर
भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। कोर्ट में दोष साबित होने और गंभीर गड़बड़ी मिलने के बाद सरकार ने 1 RAS अधिकारी समेत कुल 26 अफसरों को सीधे सरकारी नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। नौकरी गंवाने वालों में सामाजिक न्याय विभाग के तत्कालीन अतिरिक्त निदेशक सुरेंद्र सिंह, पर्यटन विभाग के संजय पांडे और पीडब्ल्यूडी के विकास अधिकारी भरत प्रकाश मेघवाल जैसे रसूखदार नाम शामिल हैं। इसके अलावा एक IAS अफसर समेत 435 कर्मचारियों को सस्पेंड भी किया गया है। इतना ही नहीं अपने कार्यकाल के दौरान घपले-घोटाले करने वाले 28 रिटायर्ड अधिकारियों की आजीवन पेंशन और ग्रेच्युटी को हमेशा के लिए रोक दिया गया है। पेंशन गंवाने वालों में RAS फतेह राय सोनी और आरपीएस ओमप्रकाश चंदोलिया जैसे नाम शामिल हैं।
577 फाइलों पर जांच जारी
जयपुर मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने 108 मामलों में कोर्ट में केस चलाने की मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि अब इन दागी अफसरों को सीधे अदालत के चक्कर काटने होंगे। अभी खेल यहीं खत्म नहीं हुआ है, अलग-अलग विभागों के 577 मामलों की जांच अभी भी चल रही है। इसमें अखिल भारतीय सेवा के 9 बड़े अधिकारियों से जुड़ी फाइलें भी शामिल हैं, जिन पर जल्द ही फैसला हो सकता है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के हवाले से खबर है कि फाइलों को अटकाने वाले अफसरों की लिस्ट में और भी नाम शामिल हो सकते हैं। जिनपर आने वाले दिनों में कार्रवाई की जा सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- iPhone 18 series launch: Apple ने पेश किया फोल्डेबल iPhone Duo, iPhone 18 Pro और Pro Max भी लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स
- सिर्फ 200 रुपये के लिए खूनी विवाद, उधार के पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला
- न सीमेंट कमजोर था, न सरिया… फिर बरेली में कैसे गिरी पानी की टंकी? जानने के लिए पढ़ें जल निगम की रिपोर्ट
- ‘ट्रैफिक गर्ल’ शुभी जैन का पुलिस पर गंभीर सवाल! बोलीं- ‘लेडीज जात’ कहकर की बदसलूकी, पुलिस ही आम जनता से ऐसा व्यवहार करेगी तो कैसे होगा भरोसा?
- Zudio स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी सहित लाखों का सामान बरामद



