संजय पाटीदार, भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षाओं (Re-exams) का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा की नई तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य शिक्षा केंद्र ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स को इस संबंध में जरूरी निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

30 मई महाकाल आरती: त्रिपुंड अर्पित कर बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

परीक्षा का पूरा शेड्यूल

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षाएं अब 16 जून से 23 जून के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के तुरंत बाद कॉपियों की जांच का काम शुरू हो जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 24 जून से 28 जून तक किया जाएगा।

MP Morning News Today: CM डॉ. मोहन का कश्मीर दौरा, भोपाल में संगत आर्टिस्ट मीट का आयोजन, 

कलेक्टर्स को निर्देश जारी

राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिला कलेक्टर्स को परीक्षाओं का आयोजन पूरी पारदर्शिता और सुचारू रूप से कराने के निर्देश दिए हैं ताकि छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जो छात्र मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाए थे, उनके पास इस परीक्षा को पास करने का यह एक और सुनहरा मौका है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m