चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के समाने आने के बाद इलाके को खाली करवाया गया है। सूत्रों की माने तो हाईकोर्ट को एक ईमेल के जरिए धमकी दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। साइबर सेल धमकी देने वाले की खोज कर रही है। वही कोर्ट परिसर में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है जो जांच में जुटी है।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव गगनदीप जम्मू द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि किसी को परिसर में कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु दिखाई दे तो इसकी तुरंत जानकारी बार एसोसिएशन के कार्यालय को दें।
सावधानी बरतते हुए सभी वकीलों से अनुरोध किया गया है कि वे तुरंत कोर्ट रूम को खाली कर दें। इस एहतियाती कदम के तहत अदालती कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

आसपास का इलाका सील
कोर्ट परिसर में किसी भी खुली वस्तु पाए जाने पर इसकी जानकारी देने कहा गया है। पुलिस ने हाईकोर्ट की ओर जाने वाले सभी मार्गों को सील कर दिा है। आपको बता दें कि पास में पंजाब विधानसभा और सेक्रेटिएट भी है, इसलिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। हालात को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने हाईकोर्ट को खाली करा लिया है। सघन तलाशी अभियान जारी है।
वकीलों को सतर्क रहने की सलाह
इस बीच हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने वकीलों और फरियादियों को सतर्क रहने की अपील की है। बार की ओर से सभी वकीलों और फरियादियों से आग्रह किया गया है कि पूरे कैंपस में कहीं भी कोई लावारिस चीज या संदिग्ध आदमी दिखे तो तत्काल बार आफिस को सूचित करें।
- टाइगर श्रॉफ हमला मामले में बड़ी खबर : तीन आरोपी कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, दिल्ली आ रही ट्रेन में थे सवार
- यूपी में नवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM योगी ने 9 कन्याओं के पैर धोकर लिया आशीर्वाद
- राखीगढ़ी महोत्सव आज से शुरू, 7 दिन तक दिखेगी 5000 साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता की झलक
- जमीन से निकला मौत का सामान : नक्सली डंप से टिफिन IED समेत कई विस्फोटक बरामद, CRPF ने किया डिफ्यूज
- पांढुर्णा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 8 दिन में सुलझा विनय ज्वेलर्स डकैती कांड; 6 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख के जेवर और नकदी बरामद
