मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बम्होरी खास गांव में आबकारी विभाग की शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों और महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची महिलाओं और ग्रामीणों ने दुकान पर धावा बोलकर जमकर तोड़फोड़ की, शराब की बोतलों को नष्ट किया और दुकान का अन्य सामान आग के हवाले कर दिया। विरोध कर रहे दुकान के कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई।

गुस्साए ग्रामीणों ने की तोड़फोड़ और आगजनी

बम्होरी खास में संचालित शराब दुकान से आसपास के लोग और महिलाएं लंबे समय से परेशान थे। इसी नाराजगी के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर दुकान पर पहुंचे। भीड़ ने दुकान के अंदर घुसकर शराब की पेटियों व बोतलों को बाहर फेंककर नष्ट किया और फर्नीचर व अन्य जरूरी सामान में आग लगा दी।

किसान पर हमला मामले में पंचायत सचिव और बिल्डर समेत 5 गिरफ्तारः 50 हजार की सुपारी देकर

कर्मचारियों के साथ मारपीट

दुकान पर मौजूद सेल्समैन और अन्य लोगों ने विरोध किया, तो आक्रोशित भीड़ ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने नुकसान का जायजा लेने के साथ ही उपद्रवी तत्वों और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m