शब्बीर अहमद, भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में प्लॉट के विवाद को लेकर एक किसान पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस साजिश का खुलासा करते हुए पुलिस ने पंचायत सचिव और एक बिल्डर समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने किसान पर हमले के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी।

प्लॉट को लेकर पुराना विवाद

दरअसल फरियादी किसान इंदर सिंह गुर्जर का आरोपियों के साथ प्लॉट को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस खूनी साजिश को अंजाम दिया गया। पंचायत सचिव और बिल्डर जितेंद्र श्रीवास्तव ने किसान को रास्ते से हटाने के लिए बदमाशों को 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए किराए पर एक रेंटर कार ली थी और अपनी पहचान छुपाने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट पर मिट्टी पोत दी थी ताकि कोई वाहन का नंबर न देख सके।

खौफनाक वारदात: शराब के लिए मांगे पैसे, ससुराल पहुंचे दामाद ने ससुर को चाकू से गोदकर की हत्या,

2 अन्य फरार आरोपियों की तलाश

नजीराबाद के बागसी रोड पर आरोपियों ने कार सवार बदमाशों के जरिए किसान से पता पूछने के बहाने रोका और फिर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। नजीराबाद थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में पंचायत सचिव और बिल्डर सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m