रेणु अग्रवाल, धार। जिले के नालछा थाना क्षेत्र के ग्राम बगड़ी में पत्नी को लेने पहुंचे एक दामाद ने खूनी खेल खेलते हुए अपने ही ससुर की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आईं पत्नी और दादी सास पर भी आरोपी ने ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शराब के लिए पैसों की मांग
एडिशनल एसपी विजय डाबर के अनुसार, आरोपी अजय (निवासी मांगोद अमझेरा) अपनी पत्नी कोमल को ससुराल ग्राम बगड़ी से लेने गया था। वहां उसने शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अपने ससुर महेश (42) पिता प्रहलाद पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने ससुर के शरीर पर करीब पांच जगह ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत का शॉर्ट एनकाउंटर,
पत्नी और दादी सास पर हमला
खूनी संघर्ष के दौरान आरोपी ने बीच-बचाव करने पहुंची अपनी पत्नी कोमल और दादी सास सुगन बाई पर भी चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी अजय को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



