राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश के चर्चित सागर जहरीली शराब कांड में फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बहरोल थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी की तरफ से पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।
जंगल में आमना-सामना
रविवार तड़के पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी शिवांजय राजपूत बहरोल के जंगलों और कठुआ नाला के आसपास छिपा हुआ है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए बांदरी और बहरोल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी शिवांजय ने पुलिस टीम पर जानलेवा नीयत से तीन राउंड फायर किए।
13 सितंबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का भांग-चंदन और आभूषणों से श्रृंगार,
जवाबी कार्रवाई
पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। बरामदगी: पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा, जिंदा व खाली कारतूस, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
MP में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम: धार-बड़वानी में अति भारी बारिश का अलर्ट, इन 18 जिलों में भी
प्रमुख आरोपियों में शामिल
गिरफ्तार आरोपी शिवांजय राजपूत (21) बंडा क्षेत्र में हुई उस जहरीली शराब त्रासदी के मुख्य आरोपियों में शामिल है, जिसमें 30 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। उसकी गिरफ्तारी पर 30,000 रुपये का इनाम घोषित था। घायल आरोपी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सागर पुलिस इस मामले में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की सघन तलाश और उनके नेटवर्क को खंगालने के लिए लगातार दबिश दे रही है।
पॉवर गॉसिप : दोनों मुखिया का बड़प्पन…टोल से तीसरी आंख से पीछा फिर होती है वसूली…एक अस्पताल से करोड़ की डिमांड
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



