MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से इंदौर और उज्जैन संभाग में मानसूनी सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल रही है। जिसके चलते अगल 24 घंटे में धार और बड़वानी में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं एमपी के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में अगले दो दिन बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसा इसलिए क्यों कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी की ओर एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय है। वहीं मानसून ट्रफ प्रदेश के दक्षिणी हिस्से से होते हुए गुजर रही है। जिसके चलते बारिश का दौर रहेगा।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: लाडली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे CM, आगर मालवा को करोड़ों की सौगात, 7500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी, भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

इंदौर, उज्जैन, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और आलीराजपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का अलर्ट

भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, नीमच, आगर-मालवा, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, दमोह, पन्ना, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर और सागर समेत बाकी जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का अलर्ट है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m